फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bulldozers moved into the city , the main square off encroachment

नगर में चला बुल्डोजर, मुख्य चौक से हटा अतिक्रमण

Tue, 16 Jun 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 16 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers moved into the city , the main square off encroachment
नगर में अतिक्रमण को लेकर हाल में अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद नपा एवं जिला प्रशासन की नींद टूटी। अरसे से शहर के हृदयस्थली चौक के विभिन्न मार्गो पर सड़क किनारे और बीच लगा अतिक्रमण मंगलवार को हटाया गया। नपा ने बुल्डोजर चलवाया और शहर के बीच अतिक्रमणकारियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखा। अतिक्रमणकारियों द्वारा विरोध करने पर सिटी मजिस्ट्रेट रामसिंह वर्मा को भी लाठियां भांजनी पड़ी।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन के संयुक्त प्रयास से बुल्डोजर चलाया गया। इस दौरान स्टेशन से चौक रोड, चौक से लोहापट्टी मार्ग, लोहा पट्टी से गुदरी बाजार दुर्गामंदिर मार्ग, फिर गुदरी बाजार दुर्गा मंदिर से चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कुछ ठेले व खोमचे वालों ने विरोध भी किया। ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट ने भी लाठियां फटकारी।
विज्ञापन


स्थायी दूकानदारों ने जो अपनी दूकान को आगे सात-आठ फीट बढ़ा लिया थे, वे बुल्डोजर देखकर खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे। उधर लोहा पट्टी में अतिक्रमण हटाने के क्रम में दो जनरेटर को नपा ने अपने कब्जे में ले लिया। जबकि विजय सिनेमा रोड, चौक के पास पोल पर लगी होर्डिगिं को उखाड़ा गया। इस दौरान कई जगहों से टेलीफोन के अवैध पड़े खंभों को भी उखाड़ा गया। साथ ही गुदरी बाजार मार्केट में घर के सामने सड़क पर रखी पत्थर की पट्टियों को भी नगर पालिका उठा ले गए। इस दौरान सिटी मजिस्टे्रट रामसिंह वर्मा, ईओ संतोष कुमार मिश्र, हल्दी थानाध्यक्ष अरूण दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed