फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Budget deficit with municipality, crisis on salary

नगर पालिका के पास बजट का टोटा, वेतन पर संकट 18-06-43

Tue, 12 Oct 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Budget deficit with municipality, crisis on salary
शहर के विकास का जिम्मा संभालने वाली नगर पालिका का खजाना खाली है। न विकास के लिए बजट है न ही अधिकारी कर्मचारियों की तनख्वाह देने के लिए मौजूदा समय में नगर पालिका की तंगहाली से अफसरों- कर्मचारियों का के वेतन भुगतान पर भी तलवार लटक रही है। नगर पालिका में नियमित, शासन संविदा, आउटसोर्स मिलाकर करीब 500 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं। हर माह राज्य वित्त से मिलने वाली धनराशि से इन्हें वेतन व मानदेय भुगतान होता है।
विज्ञापन

नगर पालिका को प्रतिमाह वेतन, पेंशन मद में 1.45 करोड़ खर्च करना पड़ता है। कोराना काल शुरू होते ही शासन की ओर से राज्य वित्त में लगातार कटौती की जा रही है। मौजूदा वित्तीय वर्ष के अप्रैल माह में राज्य वित्त मद में पालिका को 1.15 करोड़ धनराशि प्राप्त हुई थी। वेतन भुगतान में जो कमी थी उसे बोर्ड फंड से पूरा किया गया। अप्रैल के बाद से माहवार कटौती अधिक होती जा रही है। सितंबर माह में नगर पालिका को राज्य वित्त से 74 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। जो आवश्यकता से 71 लाख कम है।
विज्ञापन

पहले जब भी राज्य वित्त में धनराशि कम पड़ती थी तो नगर पालिका बोर्ड फंड मिलाकर अपने अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन, पेंशन भुगतान कर देती थी। इस बार 71 लाख की कमी पूरी करना बड़ी चुनौती है। बोर्ड फंड में महज 15 से 20 लाख धनराशि अवशेष है। कुल धनराशि वेतन और पेंशन भुगतान में खपा दिया जाए तो भी 50 लाख की कमी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका पर पहले से है अधिकारियों-कर्मचारियों का 1.17 करोड़ कर्ज
नगर पालिका अपने अधिकारी और कर्मचारियों की पहले से ही कर्जदार है। नियमित कर्मचारियों का एरियर, अर्जित अवकाश, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, वेतन, पेंशन मिलाकर नगर पालिका पर करीब 1.25 करोड़ का कर्ज है। राज्य वित्त में पर्याप्त धनराशि नहीं होने के कारण कर्मचारियों की उधारी हर माह बढ़ती जा रही है।

शासन की ओर से राज्य वित्त में लगातार कटौती किए जाने के चलते अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन, पेंशन भुगतान को लेकर संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में जन प्रतिनिधियों के माध्यम से शासन को अवगत कराया जाएगा।
-दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed