फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Budget allocation for the honorarium of cooks

रसोइयों के मानदेय के लिए हुआ बजट का आवंटन

Sat, 30 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Budget allocation for the honorarium of cooks
परिषदीय स्कूलों में कार्यरत रसोइयों को दीपावली के पहले मानदेय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके लिए शासन ने बीते 28 अक्तूबर को तीन करोड़ 13 लाख 90 हजार दो सौ रुपये की धनराशि बेसिक शिक्षा विभाग को मुहैया कराई है। इससे रसोइयों को तत्कालिक तौर पर तीन महीने का मानदेय उनके खाते में भेजा जाएगा। शासन द्वारा धन आहरित होने की जानकारी होने के बाद रसोइया संघ ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। जिले के 17 ब्लॉकों के कुल 2250 परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मध्याहन भोजन बनाने के लिए 6684 रसोइयों की तैनाती है। इन स्कूलों में करीब तीन लाख बच्चे पढ़ाई करते हैं। रसोइया संघ की जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि बीते जनवरी से रसोइयों का मानदेय नहीं मिला है। मानदेय न मिलने से घर में फाकाकशी की नौबत आ गई है। ऊपर से त्यौहारों का मौसम समस्या को और गंभीर बनाए हुए है। बताया कि बीते 27 अक्तूबर को मानदेय के लिए आंदोलन का आगाज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed