बलिया। बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 65वां जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि डा. मदन राम, सेक्टर प्रभारी मंडल आजमगढ़ रहे। डा.राम ने कहा कि देश में बढ़ रहे कोरोना महामारी और किसान आंदोलन को देखते हुए मायावती के निर्देशानुसार इस बार का जन्मदिन सादगी से मनाया जा रहा है। कहा कि जुमले वाली भाजपा की सरकार से प्रदेश की जनता ऊब चुकी है । कहा कि प्रदेश की जनता मायावती के कार्यकाल को याद कर रही है, क्योंकि योगीराज में गरीब के साथ अन्याय, अत्याचार, बेटी-बहनों के साथ बलात्कार, छेड़खानी आम बात हो गयी है। इसलिए इसबार का जन्मदिन मनाने की सार्थकता तभी सही साबित होगी जब हम लोग समाज में भाईचारा कायम करते हुए 2022 में बहुमत सरकार बनाकर बनाकर मायावती को एकबार फिर मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि जन्मदिन कार्यक्रम में जनकल्याणकारी कार्यक्रम किया गया, जिसमें विधायक ने कम्बल का वितरण, वस्त्र, आर्थिक सहयोग आदि किया गया। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, जुल्म चरम पर है। ऐसे में जनता मायावती के कार्यों को याद कर रही है। संचालन जिला महासचिव महफूज आलम ने किया।