फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSA expresses concern over non-cooperation in vaccination, letter sent to BEO

बीएसए ने टीकाकरण में सहयोग न करने पर चिंता जताई, बीईओ को भेजा पत्र

Sun, 27 Mar 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
BSA expresses concern over non-cooperation in vaccination, letter sent to BEO
बलिया। बीएसए शिवनारायण सिंह ने 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को कोविङ-19 वैक्सीन लगवाने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है। बीएसए ने कहा कि उक्त आयु वर्ग के बच्चे जो परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यनरत है, का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर कराना है। इसके के लिए संबंधित प्रधानाध्यापक नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर ले जाकर टीकाकरण कराने और विद्यालयवार विवरण ब्लाक वार संकलित कर प्रतिदिन जनपद पर भेजने के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन बीईओ की ओर से सूचना नहीं भेजी जा रही है। चिकित्साधिकारियों द्वारा शिकायत की जा रही है कि विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा उक्त कार्य में सहयोग नहीं किया जा रहा है। इस वजह से शत-प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूर्ण किया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। बीएसए ने कहा कि ब्लाक के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करें कि अपने-अपने विद्यालयो के उक्त आयु वर्ग के बच्चों को नजदीकी टीकारकरण केन्द्र पर ले जाकर टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed