{"_id":"63d016f7c846be6fea270f54","slug":"brother-who-went-out-to-distribute-the-wedding-card-died-in-an-accident-ballia-news-vns69544549-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले भाई को वाहन ने कुचला, मौत, खून से लाल हुई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले भाई को वाहन ने कुचला, मौत, खून से लाल हुई सड़क
Wed, 25 Jan 2023 08:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 08:11 AM IST
सार
रमाशंकर चौरसिया देवरिया जनपद के बैतालपुर का मूल निवासी था, जो अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने बेल्थरारोड आया हुआ था। युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गर गई और सामने से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के टकरा गई। कुछ पल के बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
बलिया में बेल्थरारोड सोनौली-बलिया राजमार्ग पर उभांव ग्राम स्थित मस्जिद के सामने मंगलवार को अपराह्न तेज रफ्तार चार पहिया वाहन से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि तेज आवाज के साथ बाइक सवार युवक का हेलमेट चकनाचूर हो गया। पूरी सड़क खून से लाल हो गई।
ग्रामीणों और अन्य लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। उभांव थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक रमाशंकर चौरसिया (38) देवरिया जनपद के बैतालपुर का मूल निवासी था, जो अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने बेल्थरारोड आया हुआ था। युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने के बाद सामने से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के टकरा गई। कुछ पल के बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
युवक अपनी बहन की शादी का कार्ड बेल्थरारोड स्थित रिश्तेदारी में देकर वापस घर बाइक से लौट रहा था। तभी उभांव ग्राम के सामने हादसा हो गया। इस हृदय विदारक हादसे में शरीर से अलग हुए सिर का वीभत्स दृश्य देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।