फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Brijesh in the CBSE 10th topper with 98.2% marks

सीबीएसई 10वीं में बृजेश 98.2 फीसदी अंक लेकर बना टॉपर

Wed, 15 Jul 2020 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Brijesh in the CBSE 10th topper with 98.2% marks
सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में अव्वल आने पर ब्रजेश केशरी को शील्ड देकर सम्मानित करते प्रबंधक शाहि? - फोटो : BALLIA
सीबीएसई बोर्ड 10 वीं परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे घोषित किया गया। दिल्ली पब्लिक कांवेंट स्कूल बहेरी मिड्ढा के छात्रों ने सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि इस परिणाम को लेकर मंगलवार से ही छात्रों के साथ ही स्कूल संचालकों में उत्सुकता रही। परिणाम के जारी होने की जानकारी होते ही छात्र स्कूलों पर पहुंच गए और स्कूलों में रिजल्ट देखने के बाद खुशियां मनाईं। इसके अलावा कई छात्रों ने मोबाईल आदि पर ही रिजल्ट को देखा। खासकर टॉपरों व 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के घर खुशियों का माहौल रहा।
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक कांवेंट स्कूल बहेरी मिड्ढा स्कूल के बृजेश कुमार केशरी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान बनाया। इसके अलावा स्कूूल के गौराग सिंघाल 92.2, इकरा जहांगीर 92, अरीबा शेख 91.8, मनतशा अनीश 91.2, मु. फैज 87.9, निधि यादव 87.4, अनुषा तिवारी 86, लारैब मोहसिन को 85.6 फीसदी अंक मिले। स्कूल के प्रबंधक शाहिद खान व प्रधानाचार्य ऊषा तिवारी ने सफल छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन

नागाजी विद्यालय के कई छात्र रहे सफल
नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर की ओर से छात्रों का परिणाम कम्प्यूटर के अंक के साथ जारी किया गया। इसके अनुसार योगेश कुमार 98.40, आशीष सिंह 95.4, यश गुप्ता 95, राजनंद 96.80, आयुष कुमार चौबे 96.80, आर्यन गुप्ता व अनुज प्रताप सिंह 96.40, विशाल प्रकाश सिंह व रुद्र प्रताप सिंह को 96.20 फीसदी अंक मिले। इसके अलावा स्कूल के कई छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद चौहान ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं। प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह, अक्षय कुमार ठाकुर, डॉ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव आदि ने भी छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके मिशन के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
बलिया। आरके मिशन स्कूल बलिया में सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यालय में जश्न का माहौल रहा। अभय शंकर पांडे 94, मुस्कान कुमारी 93 व संदीप 90 फीसदी अंक पाकर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा आलोक वर्मा 88.4, आर्य राय 88.3, समृद्ध मधुर 86.4, तौसमीफ 84, शिवांशु श्रीवास्तव 83, आशुतोष कुमार सिन्हा ने 80 फीसदी अंक प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
शेमुषी विद्यापीठ में शुभम टॉपर
रेवती। सीबीएसई10 वीं का परिणाम घोषित होने के बाद शेमुषी विद्यापीठ में सबके चेहरे खिल गए। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें शुभम गुप्ता 94.2 फीसदी के साथ विद्यालय में प्रथम, मुस्कान सिंह 93.4 द्वितीय एवं शुभम कुमार 92.2 फीसदी तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय कोा नाम रोशन किया। इसके अलावा हिमांशु वर्मा 92, अमित कुमार यादव 91, अंकित यादव 91, दीक्षा सिंह 90, सलोनी तिवारी 90, कुमारी रिया गुप्ता ने 90 फीसदी अंक हासिल किए। विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक तिवारी, चेयरमैन परमेश्वर नाथ तिवारी, वाईस चेयरमैन अभिज्ञान तिवारी ने छात्रों की सफलता ंपर उन्हें बधाई दी। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रामेश्वर नाथ तिवारी ने छात्रों े उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मनस्थली में मनीषा टॉपर
रेवती। मनस्थली का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्रा मनीषा चौबे ने 96 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही शुभम सिंह 94.5 रितिक सिंह 93, शमीम अंसारी 93, मनीषा कुमारी 92.8 फीसदी अंक पाकर स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक अरुण तिवारी, प्रधानाचार्य मोहन मिश्रा एवं शिक्षक शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
ज्ञान कुंज में सूरज ने लहराया परचम
सिकन्दरपुर। सीबीएसई 10 वीं परीक्षा का रिजल्ट जैसे ही बुधवार को जारी किया गया ज्ञान कुंज सीनियर सेकेंडरी एकेडमी बंशी बाजार के बच्चों ने अपना जलवा क्षेत्र सहित पूरे जनपद में बिखेर दिया। विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र सूरज मौर्य ने 97.4 अंक पाकर प्रथम, 95 फीसदी अंक लेकर आयुष कुमार गुप्ता द्वितीय व सौरभ कुमार गुप्ता ने 94.6 फीसदी अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा श्वेता मौर्या 93.4, कुमारी सोनम 93.2, अनुराग यादव 92.8, श्रुति तिवारी 92.6, इशिता बर्नवाल 90.2, उन्नति ज्ञान मिश्रा 91.8, दिव्यांशु तिवारी ने 91.2 फीसदी अंक प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ देवेंद्र नाथ सिंह ने छा्र छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के अध्यापक अभिभावक एवं छात्र छात्राओं को बधाई दी। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। प्रधानाचार्य सुधा पांडेय, अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पांडेय, उप प्रधानाचार्य शीला सिंह, नेहा तिवारी, निशा तिवारी, साधना वर्मा, नर्मदा गुप्ता, अनिल शर्मा, सुशील चतुर्वेदी, बबलू राजभर, चन्दन राजभर आदि रहे।
----------------------
इंक्रेडिबल स्कूल का परिणाम शानदार
सिकंदरपुर। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र मनीष कुमार 91, अभय पांडेय व आयसा 90.8, प्रदीप गुप्ता ने 90.4, आकाश गुप्ता ने 90 व शिपू यादव ने 89 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रौशन किया। संस्था के अध्यक्ष धनंजय मिश्र, प्रबंधक अजय कुमार मिश्र व प्रधानाचार्य जयप्रकाश तिवारी ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के राजेश तिवारी, राघवेंद्र त्रिपाठी, तनमन राय, राजेश श्रीवास्तव, अरविंद शर्मा आदि रहे।
----------------
एलएन नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टॉपर रही आकृति
सिकंदरपुर। क्षेत्र के एलएन नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवानकला के सीबीएसई 10 वीं का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। छात्रा आकृति तिवारी 94 फीसदी पाकर प्रथम स्थान, ईशा गुप्ता 93.33 द्वितीय व अमन चौरसिया 91.33 फीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान किया। इसके अलावा अदनान सैफ व शांभवी पांडेय 90.83 अंक पाकर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक नियाज अहमद ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
----------------------------
लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्रों का रहा जलवा
भीमपुरा। क्षेत्र के किरिहरापुर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के सीबीएसई 10वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। श्रेया पाण्डेय ने 93.8 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उस्मान हामिद ने 92.6 फीसदी पाकर दूसरा व आदित्य नाथ ने 91.8 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉपर छात्रों ने कहा कि उनका इरादा सिविल सर्विसेज में योगदान देने का है। विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपा पाल ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक विजय शंकर यादव, प्रबन्धक गिरधर यादव, अखिलेश ठाकुर, अविनाश मिश्र, अनूप सिंह, संजय सिंह, मंतोष सिंह गणेश यादव आदि रहे।
-----------------------
एमएमडी के छात्रों का रहा परचम
बेल्थरा रोड। क्षेत्र एमएमडी पब्लिक स्कूल ससना बहादुरपुर के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में अपना परचम लहराया। हर्षिता सिंह 90 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम, राजन चौहान 88 फीसदी द्वितीय व आदर्श गोंड 87 फीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक प्रतीक राज सिंह, प्रधानाचार्य डॉ वेद प्रकाश तिवारी ने परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते की। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्रा, दिवाकर सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, अनुराग पांडेय, टीवी सिंह, कामेश्वर सिंह, नितेश पांडेय आदि रहे।
--------------------
नवजीवन इंग्लिश स्कूल में रहा जश्न का माहौल
बेल्थरारोड। नवजीवन इंग्लिश स्कूल में सीबीएसई की 10वीं परीक्षा परिणाम को लेकर जश्न का माहौल रहा। प्रबंधक ग्रेसी जॉन ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त वाले छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उत्साह वर्धन किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिमम पांडेय 93.8 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूजा कुशवाहा 92.4 द्वितीय व शुधोष गुप्ता 90.2 फीसदी अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इसके साथ ही अभिषेक कुशवाहा 89.8, चित्रा तिवारी 88.2, अनुष्का सिंह 87.6, श्वेता श्रीवास्तव 87.2, आलिम अंसारी 87.2, अनुज कुमार सिंह 85.6 ,ऋषिकेश 83.8, शुभम चौरसिया 82.8 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
------------------------------
द होराइजन में प्रशांत ने मारी बाजी
बलिया। गड़वार रोड स्थित द होराइजन स्कूल के सीबीएसई 10वीं का परिणाम शानदार रहा। स्कूल के प्रशांत चौहान ने सर्वाधिक 92.4 फीसदी अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया। इसके अलावा हिमांशु गुप्ता 92.2, मिस्कत तहरीम व मोहम्मद रेहान 89.4 मिले। विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य यस सिंह ने सफल छात्रों को बधाई दी।
-----------------------
राधाकृष्ण एकेडमी के छात्रों का रहा जलवा
बलिया। राधाकृष्ण एकेडमी के सीबीएसई 10वीं का परिणाम बेहतर रहा। स्कूल के शुभम ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर पहला स्थान बनाया। इसके अलावा कन्हैया 90, शिवांश 88.4, रूद्रा 85, सिद्धांत 83.2 एवं सुशांत 80.2 फीसदी अंक मिले। प्रधानाचार्य जीवेश पाण्डेय, कोआर्डिनेटर नेहा सिंह एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-------------------------
ज्ञान पीठिका स्कूल में हर्षिता को मिले अधिकतम अंक
बलिया। ज्ञान पीठिका स्कूल की हर्षिता मौर्य ने 97 फीसदी अंक पाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कशिश गुप्ता 94.5, सपना गुप्ता 93.4, अंजली यादव 91.5, प्रखर दिक्षित 91, हिमांशु तिवारी 90.67, कार्तिकेय द्विवेदी 90.5, अर्पित मिश्र 90.7, अभिषेक चौधरी 89.67, शिवम सिंह व सिद्दीकी को 89.5 फीसदी अंक मिले। विद्यालय प्रशासन ने छात्र छात्राओं को बधाई दी।
------------------------
सनबीम स्कूल का परिणाम रहा शत प्रतिशत
बलिया। सनबीम स्कूल के सीबीएसई 10 वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की जाह्नवी उपाध्याय 97, सम्भवी चौरसिया 96, आशु प्रिया 95.2, आदित्य सिंह और रुद्र वर्मा 95, हर्षित 94, कृष्णा मोहन और पूजा चौहान 93, आस्था यादव को 92.8 व राजवर्धन सिंह को 91.4 फीसदी अंक मिला। स्कूल में 95 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 5 है तो वहीं 90 फीसदी से अधिक पाने वालों की संख्या भी 10 है। विघालय के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, सचिव ल्अरुण सिंह, निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह एवं प्रधानाचार्या सीमा ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।
--------------------------
नेशनल कांवेंट स्कूल का परिणाम सराहनीय
नगरा। नेशनल कान्वेंट स्कूल नगरा के सीबीएसई 10 वीं का परिणाम फल शत प्रतिशत रहा। स्कूूल के साजिद अली 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वमिद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा देवांश गिरि 89, राजा मेंहदी 87, मो कैफ 85 व शिवराम कृष्ण को 83 प्रतिशत अंक मिले। विद्यालय के प्रबन्धक मु युनुस व प्रधानाचार्य नफीस हाशमी ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
-----------------------
ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
खेजुरी। ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल के सीबीएसई बोर्ड 10 वीं में प्रियांश 92.6 फीसदी अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सत्या राय 90.6 फीसदी अंक मिले। विद्यालय के डायरेक्टर संजीव कुमार सिंह, प्रबंधक सरिता सिंह तथा प्राचार्य विनोद दुबे ने छात्रों को बधाई दी।
-------------------
आरबी चिल्ड्रेन्स वैली के छात्रों को मिले अच्छे अंक
चौकिया मोड़। क्षेत्र के आरबी चिल्ड्रेन्स वैली स्कूल मुजौना तुर्तीपार का परिणाम शत प्रतिशत रहा। अखिलेश यादव 93.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा साहिल ने 92.2, सत्यम त्रिपाठी 91.8 प्रतिशत अंक मिले।
-----------------
सरोज रॉयल एकेडमी के अंजनी ने बनाया स्थान
रसड़ा। नगर के सरोज रॉयल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सीबीएसएई 10 वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें प्रथम स्थान अंजनी कुमार सिंह 94 फीसदी अंक प्राप्त प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अनुज कुमार सिंह 92 फीसदी लेकर द्वितीय व शिवम गुप्ता 89 फीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक अनिल सिंह संस्थापक चंद्रमा सिंह ने उत्तीर्ण छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित करने की घोषणा की। प्रधानाचार्य अजय सिंह व उप प्रधानाचार्य संतोष गुप्ता ने छात्रों को मिष्ठान खिलाया।
-----------------
कोलंबस के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
रसड़ा। कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र अमन चौरसिया 94.16, शैलजा सिंह 93.5, अनीश कुशवाहा 93, आदर्श शेखर 92.6, सुधांशु पांडेय 92.5, श्रेयशी श्रीवास्तव 92.3, छाया गुप्ता 92.1, अभय प्रताप यादव 92, संचिता चौधरी 92, दिवाकर यादव 92, जुही गुप्ता 91.6, सोनम यादव 91.5, रोहित चौरसिया 90.1, स्मिता तिवारी को 90 फीसदी अंक मिले। प्रधानाचार्य दीपक सिंह ने सफल छात्रों को सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह, रीता सिंह ने सफल छात्रों को बधाई दी।
इसी क्रम में सन फ्लावर पब्लिक स्कूल का भी परिणाम शत प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुरभि गुप्ता 94, देव प्रताप सिंह 90, संयोगिता 88, अभय कुशवाहा व पीयूष गुप्ता 87.4 फीसदी अंक मिले। प्रबंधक गौरव श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य नीरज सिंह ने मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। इस मौके पर ओपी सिंह, राघव मिश्रा, प्रगति सोनी, नमो नारायण, दत्तात्रेय आदि रहे।
---------------
देवस्थली में शुभम ने पहला स्थान पाया
रसड़ा। देवस्थली विद्यापीठ का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के शुभम मद्देशिया 96.6, अनन्या उपाध्याय 96.2, शिल्पी यादव 96, स्वेता पाल एवं हिमांशु कुमार 95.6, कृष्णा चौहान 95 फीसद अंक पाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव ने छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुऐ कहा कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत है। विद्यालय में 32 छात्र 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस मौके पर धीरेन्द्र सिंह, अमित सिंह, राजीव सिंह, डीके यादव, एसके सिंह आदि रहे।
-------------------
कम्प्यूटर के अंक से टॉपर को लेकर बना रहा विवाद
बलिया। सऌीबीएसई 10वीं का परिणाम जारी होने के बाद टॉपर को लेकर अंत तक विवाद बना रहा। जिले में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को छोड़कर किसी भी स्कूल ने परीक्षा परिणाम में कम्प्यूटर विषय का अंक नहीं शामिल किया था। नागाजी स्कूल की ओर से जारी टॉपर लिस्ट में योगेश कुमार 98.40 प्रतिशत अंक को जिला टॉपर के रूप में पेश किया गया। इसे लेकर अन्य स्कूलों की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई। अन्य स्कूलों की ओर से कहा गया कि जिले में किसी भी स्कूल ने कंप्यूऋटर का अंक नहीं जोड़ा है, क्योंकि इसकी परीक्षा ही नहीं हो पाई थी। जबकि नागाजी स्कूल के प्रिंसिपल अरविंद सिंह चौहान का कहना था कि बोर्ड के निर्देशानुसार ही परिणाम जारी किया गया है।

---------------------

सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में अव्वल आने के बाद नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्य

सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में अव्वल आने के बाद नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्य- फोटो : BALLIA

सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में अव्वल आने पर छात्रों को मेडल देकर सम्मानित करते प्रधानाचा?

सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में अव्वल आने पर छात्रों को मेडल देकर सम्मानित करते प्रधानाचा?- फोटो : BALLIA

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर में अव्वल छात्र योगेश कुमार उठाकर खुशी का इजहार करते छात्

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर में अव्वल छात्र योगेश कुमार उठाकर खुशी का इजहार करते छात्- फोटो : BALLIA

ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंड्री स्कूल वंशीबाजार में सीबीएसई की परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्र-छात?

ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंड्री स्कूल वंशीबाजार में सीबीएसई की परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्र-छात?- फोटो : BALLIA

शेमुषी विद्यापीठ रेवती में अव्वल छात्र-छात्राओं को सीबीएसई की परीक्षा में अव्वल आने पर मिठाई खि?

शेमुषी विद्यापीठ रेवती में अव्वल छात्र-छात्राओं को सीबीएसई की परीक्षा में अव्वल आने पर मिठाई खि?- फोटो : BALLIA

देवस्थली विद्यापीठ के अव्वल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाते माता-पिता।

देवस्थली विद्यापीठ के अव्वल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाते माता-पिता।- फोटो : BALLIA

द होराइजन स्कूल में सीबीएसई की परीक्षा मे अव्वल आए छात्र-छात्राओं मिठाई खिलाते प्रबंधक मनोज सिं?

द होराइजन स्कूल में सीबीएसई की परीक्षा मे अव्वल आए छात्र-छात्राओं मिठाई खिलाते प्रबंधक मनोज सिं?- फोटो : BALLIA

कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह।

कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह।- फोटो : BALLIA

सनफ्लावर पब्लिक स्कूल रसडा में छात्रों को मेडल देकर सम्मानित करते प्रधानाचार्य नीरज सिंह।

सनफ्लावर पब्लिक स्कूल रसडा में छात्रों को मेडल देकर सम्मानित करते प्रधानाचार्य नीरज सिंह।- फोटो : BALLIA

सीबीएसई की परीक्षा में अव्वल आने के बाद खुशी मनाते बच्चे।

सीबीएसई की परीक्षा में अव्वल आने के बाद खुशी मनाते बच्चे।- फोटो : BALLIA

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर में अव्वल छात्र योगेश कुमार उठाकर खुशी का इजहार करते छात्

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर में अव्वल छात्र योगेश कुमार उठाकर खुशी का इजहार करते छात्- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed