फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Breakaway lock of room of sacked babu

बर्खास्त बाबू के कमरे का तोड़ा ताला

Wed, 04 Apr 2018 11:08 PM IST
balia
balia Updated Wed, 04 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Breakaway lock of room of sacked babu
कागजातों को खंगालते एसीएमओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन कार्यालय के बर्खास्त वरिष्ठ लिपिक दयाशंकर के कार्यालय का ताला बुधवार को दिन में 11.30 बजे मजिस्ट्रेट की निगरानी में तोड़ा गया। पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई। एसीएमओ डा हरपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आलमारी में रखे गए रिकार्डों का विधिवत मुआयना किया। सीएमओ ने बर्खास्त बाबू के कई पटलों का चार्ज संबंधित बाबू को दिलाने के लिए जिलाधिकारी से मजिस्ट्रेट की मांग की थी। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में करीब डेढ़ दशक से तैनात रहे वरिष्ठ लिपिक दयाशंकर कई पटलों का चार्ज था । उसे फरवरी 2018 में फर्जी नियुक्ति, भ्रष्टाचार सहित अन्य मामलों में बर्खास्त कर दिया गया था। बर्खास्त किए जाने के बाद भी वह चार्ज नहीं सौंप रहा था और अपने कक्ष में ताला बंद कर वह गायब हो गया था।  एक अप्रैल को जिला चिकित्सालय में स्वच्छता से सिद्धि की ओर कार्यक्रम में मामले की जानकारी होने पर सूबे के परती भूमि विकास राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने डीएम को निर्देश दिया था कि बर्खास्त बाबू के प्रभार में रही फाइलों को आलमारी का ताला तोड़कर उसके रिकार्ड अपने कब्जे में लिए जाय। डीएम के निर्देश पर बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट मनोज पांडेय के निर्देशन में एक-एक आलमारी में रखे गए अभिलेखों को निकालकर उसका रिकार्ड तैयार कराने के साथ  सभी फाइलों की पेजिंग कराई जा रही थी। फाइलों को खंगालने का काम देर शाम तक जारी था। टीम में एसीएमओ डा. हरपाल सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. संजय सिंह तथा वरिष्ठ लिपिक मुकेश भारद्वाज आदि शामिल थेे। अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट के निर्देशन में फाइलों को आलमारी से निकलवाकर वीडियोग्राफी कराई जा रही है। उसके बाद फाइलों में दर्ज रिकार्डों को खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed