फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Booth presidents are the party's commanders; emphasis on strengthening the organization.

Ballia News: बूथ अध्यक्ष पार्टी के सेनापति, संगठन की मजबूती पर जोर

Thu, 23 Jul 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Booth presidents are the party's commanders; emphasis on strengthening the organization.
कलेक्ट्रेट परिसर ​स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के दौरान मुख्य अत
बलिया। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए। संगठन को मजबूत बनानने, बूथ प्रबंधन में सुधार और आगामी चुनावी रणनीति पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को पार्टी का सेनापति बताया। कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने घर-घर संपर्क अभियान चलाने और आमजन की समस्याओं को संगठन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी चुनाव की जीत बूथ स्तर से ही सुनिश्चित होती है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों के मान-सम्मान और सशक्तीकरण के लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, चेयरमैन संत कुमार मिठाई लाल, संजीव कुमार डंपू, योगेश सिंह, रिंकू दुबे, नीतू पांडेय, सोनी तिवारी, विश्वजीत तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन सुरजीत सिंह परमार ने किया।

सम्मेलन में 394 बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे। बेल्थरारोड में भी सम्मेलन हुआ। पूर्व सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता हैं। बांसडीह के मैरीटार गांव में बांसडीह विधानसभा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित हुआ। पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने बूथ अध्यक्षों को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताया। विधायक केतकी सिंह ने बांसडीह क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों से 2027 में तीसरी बार कमल खिलाने की अपील की। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के एक निजी मैरेज हाॅल में सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बूथ संगठन को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया।
पूर्व मंत्री राजधारी सिंह और पूर्व विधायक भगवान पाठक ने भी बूथ अध्यक्षों को संगठन की रीढ़ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed