फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Booking started for Garib Nawaz and Bhrigu Express

गरीब नवाज और भृगु एक्सप्रेस के लिए बुकिंग शुरू

Mon, 19 Jul 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Booking started for Garib Nawaz and Bhrigu Express
बैरिया। डेढ़ वर्ष बाद एक बार फिर 25 जुलाई से गरीब नवाज एक्सप्रेस और भृगु एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो जाएगा। दोनों ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। क्षेत्र के यात्रियों और व्यापारियों ने ट्रेन का परिचालन शुरू होने से खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

हालांकि यात्रियों का कहना है कि तीन वर्ष पूर्व तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बैरिया में आयोजित जनसभा से गरीब नवाज एक्सप्रेस का सुरेमनपुर में ठहराव की घोषणा की थी, लेकिन इस ट्रेन का परिचालन कोरोनाकाल में ठप हो गया। अब परिचालन शुरू भी हो रहा है तो इस ट्रेन का ठहराव सुरेमनपुर में न होकर छपरा में होगा। इससे क्षेत्र के यात्रियों को अजमेर या किशनगंज की यात्रा करने के लिए इस ट्रेन को पकड़ने के लिए 40 किमी दूर बलिया या छपरा जंक्शन जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने 05715 अजमेर से किशनगंज को जाने वाली अप गरीब नवाज एक्सप्रेस का परिचालन 25 जुलाई से शुरू करने की घोषणा की है। उक्त ट्रेन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार सप्ताह में तीन दिन चलेगी। वहीं, 05716 अजमेर से किशनगंज को जाने वाली डाउन गरीब नवाज एक्सप्रेस अजमेर से 25 जुलाई को चलेगी और बलिया में 26 जुलाई को पहुंचकर छपरा होते हुए किशनगंज को जाएगी। उक्त ट्रेन सोमवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार सप्ताह में तीन दिन चलेगी। वहीं, 04049 बलिया से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली अप भृगु एक्सप्रेस का परिचालन 25 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को सप्ताह में एक दिन चलेगी। इन ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। अप सरयू यमुना, अप पवन एक्सप्रेस, अप साबरमती एक्सप्रेस ट्रेनों में आरक्षित टिकट मिलना मुश्किल है। इन ट्रेनों में एक पखवाड़े तक 100 से अधिक वेटिंग टिकट मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब नवाज एक्सप्रेस व भृगु एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन 25 जुलाई से शुरू हो रहा है। उक्त दोनों ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। - कमलेश मीणा, वाणिज्य अधीक्षक सुरेमनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed