{"_id":"644817f7395634237c061366","slug":"bolero-collided-with-a-tractor-trolley-parked-on-the-roadside-the-youth-died-ballia-news-c-20-1-172106-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बोलेरो, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बोलेरो, युवक की मौत
विज्ञापन
बलिया। गड़वार थाना के पियरिया चट्टी के समीप सोमवार की रात सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से बोलेरो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। इसमें भाभी और भतीजा सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक को पोस्टमार्टम को भेजा। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल रहा।
मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर निवासी मनोहर सोनी की तबीयत खराब थी। उनका इलाज कराने के लिए परिवार व पड़ोस के लोग वाराणसी गए थे। वहां से देर रात सभी वापस लौट रहे थे। इसी बीच फेफना-रसड़ा मार्ग पर पियरिया चट्टी के पास अचानक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में बड़सरी जागीर निवासी ओमकार सोनी (28), बीमार मनोहर सोनी पत्नी देवांती व पुत्र देवेंद्र घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद ओमकार को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार चल रहा है।