फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Body of e-rickshaw driver missing from Madhuban found in Indauli canal; murder suspected.

Ballia News: इंदौली नहर में मिला मधुबन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 25 Sep 2026 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Body of e-rickshaw driver missing from Madhuban found in Indauli canal; murder suspected.
उभांव थाना क्षेत्र के इंदौली गांव के पास नहर में लापता युवक की तलाश करते एनडीआरएफ टीम के सदस्य।
चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के इंदौली गांव के पास नहर में बृहस्पतिवार को छह दिन से लापता ई-रिक्शा चालक रणजीत कुमार (40) का शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने युवक के तीन दोस्तों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के लिलहवा धर्मपुर निवासी रणजीत 18 सितंबर की शाम सुग्गी चौरी स्थित अंडे की दुकान पर दोस्तों के साथ गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों की सूचना पर मधुबन पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। मधुबन पुलिस ने रणजीत के साथ मौजूद दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि रुपये के लेन-देन को लेकर रणजीत को बेल्थरारोड ले जाया गया था। उसकी बाइक मरम्मत के लिए मैकेनिक के पास थी, जिस पर करीब 22 हजार रुपये खर्च आया था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार उसे बाइक छुड़ाने की बात कहकर घर से बुलाया गया था। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि इंदौली नहर के पास पहुंचने पर रणजीत अचानक नहर में कूद गया। हालांकि, परिजनों ने इस कहानी पर सवाल उठाते हुए दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को मामला संदिग्ध लगने पर तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद उनकी निशानदेही पर इंदौली नहर में तलाश शुरू कराई गई। मधुबन और उभांव पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम ने नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी प्रयास के बाद रणजीत का शव बरामद कर लिया गया। तलाश के लिए दो घंटे तक अभियान चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊ भेज दिया। हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उभांव थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि मामले में मधुबन थाने में प्राथमिकी दर्ज है। शव को मधुबन पुलिस ले गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed