फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Boats will be closed from one day before the election

चुनाव से एक दिन पहले से बंद रहेगा नावों का परिचालन

Sun, 16 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Boats will be closed from one day before the election
विधानसभा चुनाव को लेकर जेपी ट्रस्ट परिसर में बैठक करते यूपी और बिहार के अधिकारीगण। - फोटो : BALLIA
जयप्रकाश नगर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी और बिहार के अधिकारियों की बैठक जनपद के पूर्वी छोर पर जयप्रकाश नगर स्थित स्मारक प्रतिष्ठान पर रविवार को हुई। इसमें क्षेत्र के अधिकारियों की ओर से शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए बिहार के अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने व असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तथा मादक पदार्थों की तस्करी रोके जाने के संदर्भ में चर्चा हुई।
विज्ञापन

सीमा पर दोनों राज्यों से आने जाने वालों पर सतर्क दृष्टि व सघन चेकिंग अभियान पर विमर्श किया गया। जलमार्ग से सटे सीमांत गांवों में चुनाव के एक दिन पूर्व से ही नावों का परिचालन प्रतिबंधित किए जाने व सीमा पर सड़क मार्ग पर बैरियर लगाने का निर्णय लिया गया। अपराधियों की सूची भी आदान-प्रदान की गई। बिहार के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि बिहार प्रशासन शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा। बैठक में उपस्थित एसडीएम बैरिया अभय कुमार सिंह, सीओ अशोक कुमार मिश्र, बैरिया एसएचओ शिवशंकर सिंह, रेवती एसएचओ रमायण सिंह, एसओ दोकटी दिनेश पाठक, पंकज कुमार सिंह, बिहार के छपरा सदर के एसडीपीओ मुनेश्वर प्रसाद सिंह, एसएचओ रिविलगंज ओमप्रकाश, एसआई मांझी मिथुन ,प्रशिक्षु इंस्पेक्टर निर्मल सुमन, भोजपुर जनपद के बड़हरा थाना तथा खवासपुर ओपी के पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed