फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Boat overturned in Surha Tal ballia due to storm and rain youth died due to drowning

बलियाः तेज आंधी-बारिश के बीच सुरहा ताल में पलटी नाव, मछली मारने गए युवक की डूबने से मौत

Mon, 23 Aug 2021 04:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 23 Aug 2021 04:46 PM IST
सार

सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूर्यपुरा निवासी विवेक साहनी (25)  रविवार शाम सुरहा ताल में नाव से मछली मारने गया था। उसी समय तेज आंधी-बारिश के कारण नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और विवेक ताल के अंदर डूब गया। 

विज्ञापन
Boat overturned in Surha Tal ballia due to storm and rain youth died due to drowning
मृतक के घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया जिले के सुरहा ताल में नाव पलटने से सूर्यपुरा गांव निवासी युवक की मौत हो गई। रविवार शाम तेज-आंधी बारिश के बीच नाव पलट गई थी। सोमवार सुबह काफी खोजबीन के बाद युवक का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूर्यपुरा निवासी विवेक साहनी (25) पुत्र रमाशंकर साहनी रविवार की शाम सुरहा ताल में नाव से मछली मारने गया था। उसी समय तेज आंधी-बारिश के कारण नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और विवेक ताल के अंदर डूब गया। राखी का त्योहार होने की वजह से उसकी मां मायके गई थी। घर में सिर्फ पत्नी, दादी और पिता मौजूद थे।
विज्ञापन


मछली मार कर देर शाम तक घर वापस न आने पर घरवालों को चिंता होने लगी। खोजबीन शुरू की गई, लेकिन रात हो जाने की वजह से कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह दर्जनों मछुआरों ने नाव से खोजना शुरू किया। ताल के अंदर नैहट्टी के पास नाव और विवेक का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विवेक की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय लेखपाल सतेंद्र राणा, एसआई राम सिंह यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालेंदु रजक, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बिरजू साहनी, ब्लॉक प्रमुख भोला सिंह आदि भी मौके पर पहुंच गए। शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। तहसीलदार बांसडीह प्रवीण कुमार सिंह ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed