फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Board approved 24 proposals including ban on plastic products

Ballia News: बोर्ड ने प्लास्टिक उत्पादों पर बैन समेत 24 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

Fri, 08 Mar 2024 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Board approved 24 proposals including ban on plastic products
बलिया। नगर पालिका परिषद बोर्ड की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को कार्यालय में हुई, इसमें नवागत अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने शासन द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक बैग, प्लास्टिक गिलास एवं अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों के प्रयोग एवं बिक्री पर कार्रवाई करने समेत 24 प्रस्ताव रखे, जिसे बोर्ड ने पारित कर दिया।
विज्ञापन

बोर्ड की मासिक बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-2025 के बजट, नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार, नपा की दुकानों के वर्तमान में दुकानदारों को नियमित दुकानदार घोषित करने, जीआईएस आधारित टैक्स प्रक्रिया लागू करने, नगरपालिका परिषद कार्यालय में डिजीटलीकरण आदि प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष संत कुमार, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, कार्यालय अधीक्षक प्रमोद सिंह, सभासद ललित कुमार, संगीत देवी, अनन्या यादव, निधिगुप्ता, धर्म भारती, मुकेश यादव, अमित दूबे, सुमित मिश्रा, अखिलेश सिंह झींगन आदि उपस्थित रहे।.
विज्ञापन

शहीद पार्क की देखभाल चैंबर ऑफ कॉमर्स बलिया के जिम्मे
नगर पालिका बोर्ड ने बृहस्पतिवार को हुईं बैठक में नगर की हृदयस्थली कहे जाने वाले शहीद पार्क को सीएसआर फंड के द्वारा एक वर्ष के लिए केवल रख-रखाव हेतु सशर्त आधार पर चैंबर ऑफ कॉमर्स बलिया को देने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। जिसके तहत प्रायोगिक तौर पार्क की देखभाल की जिम्मेदारी चैंबर ऑफ कॉमर्स बलिया की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों पर काबिज दुकानदारों के नाम होगा आवंटन
एक अहम निर्णय लेते हुए बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी कि नगर पालिका की 522 दुकानों पर वर्तमान में काबिज दुकानदारों को दुकानें आवंटित की जाएंगी। इसके लिए काबिज दुकानदार को एक शपथ पत्र के साथ ही नगर पालिका द्वारा तय धरोहर राशि जमा करनी होगी। धनराशि जमा होते ही दुकान का स्वामित्व उनके नाम पर आवंटन हो जाएगा। इससे नगर क्षेत्र में लंबे अरसे से चली आ रही सिकमी किरायेदारी की प्रथा को खत्म करने में मदद मिलेगी।

समाप्त होगा लायंस ग्रुप के साथ अनुबंध
नगर पालिका बोर्ड ने शहर की सफाई व्यवस्था पर रोष व्यक्त करते हुए लायंस ग्रुप की साफ-सफाई पर असंतोष व्यक्त किया और तय किया कि नगर पालिका स्वयं नगर में सफाई कार्य को संपादित करेगी। साथ ही लायंस ग्रुप के साथ हुए अनुबंध को समाप्त किया जाएगा।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed