{"_id":"5776b7784f1c1bd04979ad0d","slug":"blessings-of-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
नगर के विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद के सामने अलविदा जुमा की नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम बंधुओं ने शुक्रवार को रमजान माह के अंतिम जुमे की नमाज अदा कर परिवार एवं मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी।
नगर के विशुनीपुर जामा मस्जिद, गुदरी बाजार मस्जिद, ईदगाह, बहेरी, राजपूत नेउरी, काजीपुरा, जंगेअली मुहल्ला, परमंदापुर के अलावा नगर से सटे मिड्ढा, आमडारी, निधरिया आदि सहित ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुसलमान बंधुओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर अंतिम बधाई दी। इस दौरान बच्चों से लेकर बड़ों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
जामा मस्जिद विशुनीपुर के इमाम अशरफ राजा ने बताया कि रमजान का महीना बरकत का होता है। रोजा पूरी दुनिया में सादगी और मुहब्बत का पैगाम देता है। उन्होंने मस्जिद में मौजूद सभी रोजेदारों को रमजान माह की अंतिम जुमे की नमाज अदा कराई। इस दौरान नगर के विशुनीपुर जामा मस्जिद पर सीओ सिटी केसी सिंह, कोतवाल डीके श्रीवास्तव एवं ओक्डनगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र राय समेत मौजूद रहे। इसके अलावा गुदरी बाजार स्थित मस्जिद पर भी सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त रहे।
सिकंदरपुर संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र में पुलिस बल की मौजूदगी में कस्बा के शाही मस्जिद, दरगाह का मैदान, भीखपूरा, नवानगर, सिवान कला, मटुरी, बिहरा, जजौली, बघुडी, मालदाह आदि मस्जिदों में नमाज अदा की गई।रसड़ा संवाददाता के अनुसार कस्बा के मुंशफी मस्जिद में मौलाना एनामुल हक, सराय स्थित मस्जिद में मौलवी तसउवर, पश्चिम मुहल्ला में मो. हाफिज, हज्जी मस्जिद पर अख्तर करहानी, बगुलाही मस्जिद में मौलाना हबीबु रहमान ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
पुरानी मस्जिद पर मुस्लिम बंधुओं ने नमाज
अता की। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के सरदासपुर, नगहर, जाम, कोटवारी, टीकादेवरी, बर्रेबोझ, सरायभारती आदि के मस्जिदों में नमाज अता कर परिवार समेत मुल्क हिफाजत की दुआ की।
बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज पूरे अकीदत के साथ अता की गई। नगर में जमा मस्जिद, अमूरतानी, उमरगंज आदि मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नमाजियों की अधिक भीड़ के चलते मुख्य सड़क पर टेंट लगाकर नमाज अता की गई। इस दौरान पुलिस ने बैरिकैडिंग भी कराई थी।
विधायक गोरख पासवान ने मुस्लिम बंधुओं को मुबारकबाद दी।
नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसडीएम राधेश्याम पाठक, सीओ रसड़ा श्रीराम, एसओ नन्हेराम सरोज सदलबल मौजूद रहे। वहीं बांसडीहरोड में भी शांतिपूर्वक नमाज अदा हुई। सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ चक्रमण करते रहे।