{"_id":"5a37f2514f1c1bca678c2507","slug":"bjp-wins-over-victory-in-two-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो राज्यों में जीत पर झूमे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो राज्यों में जीत पर झूमे भाजपाई
ballia
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
पार्टी की जीत पर आतिशबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता।े
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपाजन झूम उठे। उन्होंने मिठाईयां बांटी और आतिशबाजी के बीच जीत का जमकर जश्न मनाया।
कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे के नेतृत्व में टीडी कालेज चौराहे पर आतिशबाजी की। इससे पूर्व कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोन्धित करते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोनों राज्यों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत ने मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं पर मोहर लगा दी हैं। इस दौरान मनोज श्रीवास्तव, प्रमिला गुप्ता, माधव प्रसाद गुप्ता, दिनेश्वर सिंह, संजय मिश्रा, रामजी सिंह, कृष्णा पाण्डेय उपस्थित रहे। अध्यक्षता विनोद शंकर दूबे तथा संचालन जिला महामंत्री जय प्रकाश साहू ने किया।
वहीं, भाजपा के सदर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ल के कैंप कार्यालय पर पंकज मिश्र के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर अमित कुमार दुबे, प्रेम राय, विनय चौबे, अवध नारायण तिवारी, अमित, दिनेश यादव रहे। भाजपा नेता राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश कांग्रेस मुक्त की तरफ अग्रसर हो रहा है। इस मौके पर संजय जायसवाल, दुर्योधन बागी, हर्ष नारायण सिंह, अनिल सिंह, दिनेश सिंह गोधन, शिशिर श्रीवास्तव, अजीत भारद्वाज, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार के दिन एक- दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाइयां दिया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाने के साथ ही पटाखे भी छोडे़। कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह के आवास पर जुटने लगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जो विकास का खाका खींचा है। इस अवसर पर महामंत्री जितेंद्र नाथ पाण्डेय,अनिल सिंह, शंभूशरण बेहाल,सत्येंद्र सिंह, अर्जुन चौहान,वीर बहादुर पाल आदि मौजूद रहे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक जिला उपाध्यक्ष ओंकार चंद सोनी के आवास पर सोमवार को हुई । बैठक में गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को हार्दिक बधाई देते हुए प्रसन्नता जाहिर की तथा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर आपस में भी बधाइयां दी। इस दौरान ओंकार सोनी , संदीप सोनी, संजय सोनी, मदन सोनी, अमित सोनी ,नीरज राय, आदि लोग मौजूद थे । बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता व संचालन सुनील गुप्ता ने किया।
भारतीय जनता पार्टी को गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव में भारी मतों से जीतने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांसडीह में पूनम गुप्ता के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटकर खुशी की इजहार किया। इस मौके पर कन्हैया प्रसाद, नितीश मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, दिव्यांशु पांडेय, बबलू पांडेय, डिंपल, अजय सिंह, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, रसड़ा कस्बा के गांधी पार्क के मैदान में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।