फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP leader Shahnawaz Hussain attacked opposition and said INDIA alliance on ventilators in Ballia

BJP नेता शाहनवाज का तंज: वेंटिलेटर पर है इंडिया गठबंधन, अखिलेश और तेजस्वी के बयान पर किया पलटवार

Sun, 07 Jan 2024 12:36 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 07 Jan 2024 12:36 PM IST
सार

बलिया पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सूर्य उत्तरायण होने के साथ ही सीट बंटवारे के सभी फैसले हो जाएंगे के बयान पर पलटवार किया। कहा कि महत्वाकांक्षी लोगों का ये गठबंधन है। 

विज्ञापन
BJP leader Shahnawaz Hussain attacked opposition and said INDIA alliance on ventilators in Ballia
बलिया में राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिया गठबंधन वेंटिलेटर पर है। एक तार केजरीवाल खींच रहे हैं, दूसरा ममता, तीसरा जेडीयू, चौथा तार डीएमके के पास है। गठबंधन अपने बोझ से ही खत्म हो जाएगा। उक्त बातें शनिवार की शाम पूर्व विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव के आवास पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सूर्य उत्तरायण होने के साथ ही सीट बंटवारे के सभी फैसले हो जाएंगे के बयान पर पलटवार किया। कहा कि महत्वाकांक्षी लोगों का ये गठबंधन है। इससे कुछ होने वाला नहीं है। सीट बांट लें तब भी वो हार जाएंगे, नहीं बांटेंगे तब भी बीजेपी से हार जाएंगे। 
विज्ञापन


तेजस्वी की ओर से हाल ही में दिए बीमार पड़ने पर मंदिर या हास्पिटल जाने के बयान उन्होंने कहा कि तेजस्वी को लालू यादव से सीखना चाहिए, लालू यादव घंटों पूजा करते हैं। हालांकि उन्हें सीखने में अभी वक्त लगेगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि सब आदमी हास्पिटल ही जाते हैं। लालू यादव भी हास्पिटल ही गए थे। पूजा पाठ उन्होंने थोड़े ही किया था। हास्पिटल का अलग स्थान और मंदिर का अलग स्थान है। ये समझने में उन्हें थोड़ा वक्त लगेगा। उन्हें लालू यादव से ट्यूशन लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर के निर्माण से पूरे पूर्वांचल की बदल जाएगी तस्वीर

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से पूरे पूर्वांचल की तस्वीर ही बदल जाएगी। विपक्ष की दुश्वारी यह है कि वे उगलें या निगलें। यह नहीं समझ पा रहे। जब 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन होगा तो कई साल तक पूरे देश के लोग एवं विदेश के लोग लगातार आते रहेंगे, तब भी भीड़ कम नहीं होगी। ऐसा अद्भुत मंदिर बन रहा है कि लोग देखने के लिए आएंगे और श्रद्धा से आएंगे। मोदी, बीजेपी और आरएसएस पर बयानबाजी करते करते अब वो रामजी के भी खिलाफ हो गए हैं। 

जेडीयू और आरजेडी के बीच भारी तनाव है। कांग्रेस का भी टीएमसी से तनाव है। कांग्रेस का आम आदमी पार्टी से तनाव है। पूरे देश की जनता से भी इन्होंने तनाव मोल ले लिया है। देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ है। इस बार 400 से अधिक सीटें हम लोग जीतेंगे। इसमें कोई शक की गुंजाइश नहीं है। तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। इस बार के चुनाव में उनको देश की जनता जवाब देगी। इस दौरान अनिल पांडेय, पप्पू राय, ओपी यादव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed