फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP is now raging over power cuts

बिजली कटौती पर अब भाजपाई भड़के

Mon, 15 Jun 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। बलिया
अमर उजाला ब्यूरो। बलिया Updated Mon, 15 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP is now raging over power cuts
विद्युत कटौती को लेकर विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर सोमवार को भाजपा नेता नागेंद्र पांडेय के नेतृत्व में भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई ।
विज्ञापन


साथ ही यथाशीघ्र जर्जर विद्युत तारों व रोस्टर के हिसाब से तत्काल विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा गया।

पत्रक में कहा गया है कि शहर एवं देहात में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जाय। जर्जर विद्युत तारों को तत्काल बदलवाया जाय। किसानों व छोटे उद्योगों को राहत देते हुए रोस्टर के हिसाब से तत्काल विद्युत आपूर्ति की जाय।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं द्वारा कहा गया है कि यदि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जल्द ही आंदोलन व अनशन करेंगे। धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव मोहन चौधरी, विजय बहादुर सिंह, नकूल चौबे, खड़ग बहादुर तिवारी, आशुतोष कुमार पांडेय, सुरेंद्र सिंह, मोहन मिश्र आदि लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष दशा सुमेध जी तथा संचालन मनोज पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ने पत्रक में निहित मांगों को लेकर अवगत कराया है कि इस खंड के अंतर्गत शहर एवं देहात के क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जाएगी तथा कटौती की सूचना समाचार पत्र के माध्यम से दी जाएगी। वर्तमान समय में शहर में 15 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में दस घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। नगर क्षेत्र में आरएपीडी आरपी योजना के अंतर्गत जर्जर तार एवं परिवर्तक बदले जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत विभिन्न क्षमता के परिवर्तकों (ट्रांसफार्मर) को बदला जाय। रही बात दस किमी के अंतर्गत गांवों को शहरी विद्युत आपूर्ति से जोड़ा जाना ये शासन स्तर का मामला है। -   बृजेश कुमार, एक्सईएन (विद्युत वितरण खंड दो) ।

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed