फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP is devoted to the poor: Dayashankar

गरीबों के प्रति समर्पित है भाजपा: दयाशंकर

Fri, 06 Nov 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP is devoted to the poor: Dayashankar
भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष दयाशंकर सिंह को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : BALLIA
बलिया। भाजपा के जीराबस्ती स्थित पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह जनपद में आए है। इस अवसर पर आशीष प्रताप सिंह ने दयाशंकर सिंह को चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार निरंतर जरूरतमंदों, गरीब किसान, मजदूरों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है। कहा कि आज इस कोरोना काल में पूरा विश्व भारत के रास्ते चल रहा है। भारतीय नमस्ते करते थे आज पूरा देश हाथ मिलाना छोड़ नमस्ते कर रहा है। कहा कि योग व तुलसी पत्ता का महत्व पूरा विश्व मान रहा है। आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां वंशवाद को महत्व नहीं दिया जाता। एक ग्राम प्रधान को राज्य सभा में भाजपा ही भेज सकती है। गीता शाक्य इसका उदाहरण है। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि दयाशंकर सिंह जनपदवासियों के दिलों पर राज करते है। कहा कि पार्टी कभी भी किसी को किसी भी दायित्व पर भेज सकती है। बस उस व्यक्ति को पार्टी के प्रति निष्ठावान होना चाहिए। इस मौके पर विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, राम जी सिंह, विजय बहादुर सिंह, आलोक शुक्ला, प्रदीप सिंह,आशुतोष सिंह सतवीर सिंह, अशोक यादव, संतोष सिंह, माधव प्रसाद, सच्चिदानन्द सिंह, अश्विनी सिंह,रणजीत कुशवाहा, आशीष प्रताप, मनोज श्रीवास्तव, पीयूष चौबे, अरविंद सिंह, नारद सिंह, आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व संचालन महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed