{"_id":"4151f4ece1bb262e336b99ff8320a051","slug":"bjp-ideology-based-organization-bansal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विचारधारा पर आधारित संगठन है भाजपा : बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विचारधारा पर आधारित संगठन है भाजपा : बंसल
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के सभी प्रकोष्ठों और मोर्चे के पदाधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को डीएवी कालेज में आयोजित की गई। कार्यशाला में सदस्यता महा संपर्क अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनाने पर मंत्रणा की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील कुमार बंसल ने कहा कि भाजपा एक विचार धारा पर आधारित कार्यकर्ताओं का संगठन है।
कहा कि उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश में दो करोड़ नये सदस्य बनाए हैं। कार्यकर्ताओं को महा जनसंपर्क अभियान की सफलता के गुर सीखाए। साथ ही 16 जून से शुरू हो रहे पांच दिवसीय जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा के बारे में विस्तार से समझाया।
कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में आम जन को अवगत कराते हुए उन्हें सक्रिय रूप से पार्टी से जोड़कर संगठन मजबूत बनाने की अपील की। विधान मंडल दल के उपनेता और प्रदेश महासचिव धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की दुर्गति से सीख लेकर अखिलेश सरकार के कुशासन से जनता को मुक्ति दिलाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व एमएलसी स्व. सुदामा सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए दो मिनट मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर सांसद रवींद्र कुशवाहा, हरिनारायण राजभर, भरत सिंह, विधायक उपेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष देवेेंद्र यादव, रामइकबाल सिंह, केतकी सिंह, दयाशंकर सिंह, डा. अंजू चौधरी, उपेंद्र शुक्ल, चिरंजीवी चौरसिया, अक्षयलाल यादव, सकलदीप राजभर, देवेंद्र गुप्ता आदि रहे।