फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP came to the road ahead

सड़क निर्माण के लिए आगे आए भाजपाई

Fri, 27 Feb 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 27 Feb 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
BJP came to the road ahead
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार को नगर की प्रमुख सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर आगे आए। इसके साथ ही 13 सूत्री मांगपत्र जिला उपाध्यक्ष नकुल चौबे के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


मांगपत्र में जिला उपाध्यक्ष नकुल चौबे ने कहा कि नगर के प्रोफेसर कालोनी, जेल रोड, टैगोर नगर, श्रीराम विहार कालोनी, मिड्ढी, काजीपुरा रोड, कदम चौराहा, अमृतपाली रोड, जापलिनगंज, चित्रगुप्त रोड, टोल टैक्स से विजयीपुर तक बनी सड़क और बंधे जर्जर हो चुके हैं।
विज्ञापन


नगर की सड़कें गड्ढानुमा बन चुकी हैं, जिस पर पैदल चलना भी दूभर है। लिहाजा उपरोक्त मार्गों का पुनर्निर्माण किया जाए। साथ ही नालियों की समुचित सफाई की मांग की। शहीद पार्क का सुंदरीकरण के साथ ही पेयजल व्यवस्था के लिए नगर में लगे हैंडपंपों को तत्काल दुरुस्त कराया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed