{"_id":"574878724f1c1b60726914d8","slug":"bina-mandey-nahi-banega-mdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मानदेय जून माह में नहीं बनेगा एमडीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मानदेय जून माह में नहीं बनेगा एमडीएम
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 27 May 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
एमडीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र रसोईया कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को चंद्रशेखर उद्यान में हुई। जिसमें रसोईयों की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही चेताया गया कि जबतक मानदेय नहीं दिया जाएगा तबतक जून का मध्याह्न भोजन नहीं बनेगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि बीना मानदेय के जून माह में रसोइयों से काम लेना उनका उत्पीड़न करना है।
कहा कि जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि शिक्षक व प्रधानाध्यापक मिड-डे-मील से पीछा छुड़ा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शिक्षा विभाग मध्याह्न भोजन का बोझ रसोइयों पर डालकर अपना पिंड छुड़ा रहा है। कहा कि यदि रसोइयों का 12 माह का मानदेय नहीं दिया गया तो रसोइया कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगी।
उन्होंने जनपद की रसोइयों से आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस मौके पर सुंदरी, मीरा, संजू, मंजू, उषा सिंह, रिंकी, मनी सिंह, मुन्नी, अनिता, रानी, सीता, बबीता, गीता, भागीरथी, माया, रामाश्रय, राधिका, पुष्पा, भागमनी आदि मौजूद रही।