फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bill on wrong meter reading, trouble for consumers

गलत मीटर रीडिंग पर बिल, उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब

Wed, 29 Jun 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bill on wrong meter reading, trouble for consumers
बलिया। बिजली बिल का भुगतान आनलाइन किया जा सकता है। इसके बावजूद तमाम उपभोक्ता चाहकर भी बिलों का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह समय से सही बिल नहीं मिल पाना है। एकमुश्त समाधान योजना के दौरान इसका खुलासा हो रहा है।
विज्ञापन

मीटरों की रीडिंग नियमित तरीके से नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं का बकाया बढ़ता जाता है। धीरे-धीरे बिल इतना बढ़ जाता है कि एकबार में जमा करना संभव नहीं हो पाता है। विभाग में गलत बिल दुरुस्त कराने के लिए बार-बार विभाग का चक्कर काटना पड़ता है। यह हर उपभोक्ता के लिए संभव नहीं हो पाता है। इसका फायदा दलाल भी उठाते हैं। बिजली विभाग के शिविरों में सबसे ज्यादा मामले बिल दुरुस्त कराने वालों के ही होते हैं। मई माह में विभाग ने 700 से अधिक बिल दुरुस्त किए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 में अक्तूबर माह में एकमुश्त समाधान योजना के तहत 2319 उपभोक्ताओं के बिल दुरुस्त कराए गए थे। इनमें से ज्यादा मामले गलत रीडिंग फीड करने के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में ओटीएस योजना चल रही है। बिलों में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर उसे संशोधित कर दुरुस्त किया जाता है। मीटर रीडिंग को लेकर विभाग की नजर है और अब जिन क्षेत्रों से शिकायत मिलेगी संबंधित मीटर रीडिंग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed