{"_id":"6619f1d69c56d554b20ff4b3","slug":"bike-riding-miscreants-gunshot-two-e-rickshaw-in-ballia-drivers-condition-critical-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दो ई-रिक्शा चालकों को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर; पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दो ई-रिक्शा चालकों को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर; पहुंची पुलिस
Sat, 13 Apr 2024 08:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 13 Apr 2024 08:17 AM IST
सार
Ballia News: ई-रिक्शा चालकों को गली मारने की सूचना पर पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस घटना की विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
घायल ई-रिक्शा चालक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया के सुरेमनपुर स्टेशन के पास बीती देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दो ई-रिक्शा चालकों को गोली मार दी। दोनों चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालात गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर मौके पर बैरिया थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह दलबल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
सुरेमनपुर स्टेशन के पास कोटवां गांव निवासी ई-रिक्शा चालक अरमान (18) व विशाल पासवान (24) स्टेशन के बाहर पान की दुकान पर खड़े थे। उसी दौरान आए बाइक सवार अज्ञात बदमाश दोनों पर फायर कर फरार हो गए। गोली की आवाज सुन मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
दोनों ई-रिक्शा चालक वहीं गिर कर बेसुध हो गए। आसपास के दुकानदारों ने दोनों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन