{"_id":"66a2c6a4c4f9e62e7e05a0a4","slug":"bike-collides-with-tree-while-saving-goats-two-killed-ballia-news-c-190-1-bal1001-119799-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बकरियों को बचाने में बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बकरियों को बचाने में बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत
विज्ञापन
खेजुरी थाना क्षेत्र के पंचायत करंबर-पचखोरा मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई। इससे मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
करंबर के अंबेडकर नगर निवासी रामनरेश राम (25) पुत्र शिव गोविंद राम और गुलईतीर निवासी संतोष पासवान (23) पुत्र गुलाब चंद्र पासवान सुबह पचखोरा से अपने गांव करंबर आ रहे थे। रास्ते में बकरी को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों पचखोरा से करंबर की तरफ आते समय रोड पर चल रही बकरियों की वजह से असंतुलित हो गए। मोटरसाइकिल गति भी बहुत तेज थी।
एक्सीडेंट की आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना डायल 112 और एंबुलेंस को दी। अस्पताल ले जाने पर दोनों लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों परिवारों के लोग दहाड़े मारकर रो रहे थे। आसपास के लोग उन्हें संभालने का प्रयास कर रहे थे। यह दृश्य लोगों को काफी असहज कर रहा था। संतोष पासवान चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। संतोष को एक पुत्र और एक पुत्री है। रामनरेश छह भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी भी एक पुत्री और एक पुत्र है।