फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike collides with a standing tempo from behind, two youths die

Ballia News: खड़ी टेंपो में पीछे से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Tue, 10 Dec 2024 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with a standing tempo from behind, two youths die
हल्दी (बलिया)। थाना क्षेत्र के नीरुपुर ढाले पर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल खड़ी टेंपो में पीछे से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों में साढ़ू का रिश्ता था।
विज्ञापन

बिहार के ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के चंदपुरा पांडेयपुर निवासी रमेश साहनी (39) के छोटे भाई की बरात रेवती थाना क्षेत्र के तुलसी छपरा में सोमवार को गई थी। मंगलवार को सुबह बरात की विदाई की गई। रमेश अपने रिश्तेदार लखन साहनी (38) निवासी तुलसी छपरा के साथ मोटरसाइकिल से वापस गांव जा रहा था। हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर ढाले पर खड़ी टेंपो में उसकी बाइक पीछे से टकरा गई। दोनों गिरकर अचेत हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हल्दी मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


मां के रुद्रन से गमगीन हुआ माहौल



रेवती। वार्ड नंबर पांच निवासी लखन साहनी की मौत का समाचार मिलते ही परिवार के लोग विलाप करने लगे। बिहार के ब्रम्हपुर थाना के पांडेयपुर गांव में लखन की ससुराल है। पत्नी तारा देवी का रोते-रोते हाल बेहाल हो रहा था। मां राधिका देवी के रुदन से हर कोई द्रवित हो रहा था। लखन के 6 वर्षीय विराट व दो महीने की एक पुत्री है। चार भाइयों में लखन बीच का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed