फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bhrigu Nagari resonated with every one of the Mahadev ...

हर-हर महादेव... से गुुंजायमान हुई भृगु नगरी

Mon, 24 Jul 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बलिया।
अमर उजाला ब्यूरो, बलिया। Updated Mon, 24 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bhrigu Nagari resonated with every one of the Mahadev ...
बाबा बालेश्वर मंदिर में भोले का दर्शन करने के लिए कतार में लगे लोग।
सावन के तीसरे सोमवार को नगर से लेकर ग्रामीणांचलों के शिवालयों पर श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, गंगाजल, दूध व फूल माला चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिला-पुरुष भोर से ही कतारबद्ध होकर बाबा भोले नाथ का दर्शन-पूजन करते रहे। घंट-घड़ियाल एवं हर-हर महादेव के जयघोष से परिसर शिवमय हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर नगर के बालेश्वर व भृगु मंदिर समेत जिले के प्रमुख शिवालयों पर पुलिस मुस्तैद रही। उधर, कांवरियों का जत्था भी दिन भर बाबा बालेश्वर नाथ व भृगु बाबा का दर्शन कर देवघर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


नगर के बालेश्वर मंदिर, कैलास धाम व भृगु मंदिर का दरवाजा 12 बजे रात के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए कमेटी द्वारा खोल दिया गया था। जहां बाबा के भक्तों ने भोर से ही दर्शन-पूजन करना शुरू कर दिया था। यह सिलसिला दिन भर चलता रहा।  नगर से सटे देवकली मंदिर, नटकेश्वर मंदिर, निधरिया स्थित पंच मंदिर, मिड्ढा स्थित शिव मंदिर एवं परिखरा स्थित शिव मंदिर, हनुमानगंज स्थित कपलेश्वार नाथ मंदिर पर शिव भक्तों ने पूजन अर्जन किया।
विज्ञापन


 रसड़ा स्थित श्रीनाथ मंदिर व लखनेश्वर डीह, दिउली स्थित बाबा बालखंडी नाथ, छितौनी स्थित छितेश्वर नाथ, असेगा स्थित शोकहरण नाथ, कारो स्थित कामेश्वर नाथ, कोटवा स्थित बाबा मुक्ति नाथ, भड़सर स्थित दु:खहरण नाथ, ब्यासी स्थित हरिहर नाथ, सहतवार स्थित पंच मंदिर, बड़सरी स्थित अवनी नाथ मंदिर, नगवा स्थित नागेश्वर नाथ, इब्राहिमपट्टी स्थित अवधुतेश्वर नाथ, बांसडीह कस्बा स्थित बाबा भुटेश्वर नाथ व रघुवेश्वर नाथ, थम्हनपुरा स्थित बाबा धर्मेश्वर नाथ मंदिर पर भक्तों ने वेलपत्र, भांग, धतूरा, गंगाजल, दूध, फूल-माला, चंदन व  प्रसाद चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जयघोष व घंट-घड़ियाल से परिसर शिवमय हो गया। इस दौरान पुरुष की अपेक्षा महिलाओं की भीड़ काफी रही। उधर, कांवरियों का जत्था बाबा बालेश्वर नाथ एवं भृगु बाबा का दर्शन करने के बाद देवघर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


  दयाछपरा: क्षेत्र के जालंधर बाबा शिव मंदिर, मठिया, चिंतामणि राय के टोला स्थित केसरीदास बाबा के कुटि पर तथा बाबा धाम सुभनथही स्थित ब्रह्मलीन संत इसानानंद सरस्वती पशुपति बाबा आश्रम पर भोर से ही श्रद्धालु नर-नारियों का हुजूम उमड़ पड़ा। भक्तों ने भोर में गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर गंगाजल से बाबा बालेश्वर नाथ एवं भृगु बाबा का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख-समृद्धि की  कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed