फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bhola Thakur tribute to the district 's growth

जनपद का विकास भोला ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि

Thu, 17 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 17 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bhola Thakur tribute to the district 's growth
जनपद का सर्वांगीण विकास ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भोला ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सेनानी भोला ठाकुर के मिशन के  अनुरूप समाजवादी सरकार जनपद और प्रदेश का समग्र विकास करने के लिए कटिबद्ध  है। ये बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहीं।
विज्ञापन



कबीना मंत्री चौधरी भोला ठाकुर स्मारक समिति के तत्वावधान में शहीद चौक में  आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रदेश सरकार में जनपद का तेजी से विकास हुआ है। लेकिन अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। इसके लिए हम हमेशा प्रदेश सरकार के मुखिया से बात करते रहते हैं।
विज्ञापन



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि सेनानी भोला  ठाकुर के गांव के सामने गंगा नदी पर प्रदेश का सबसे बड़ा पुल बनाया जाना सेनानी तथा अन्य सेनानियों के प्रति सच्चा सम्मान और श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस  मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवध विहारी चौबे, पूर्व विधायक दीनानाथ चौधरी, समाजसेवी सिकंदर खां, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. विश्राम  यादव, भाजपा के बब्बन सिंह रघुवंशी, उपभोक्ता फोरम के सदस्य अवध बिहारी  मितवा, बसपा नेता अनिल राय, समाजवादी चिंतक द्विजेंद्र मिश्र आदि ने  संबोधित किया। प्रख्यात शायर सिराज खान ने हिंदुस्तान ढूंढ रहा हूं...।


सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता सेनानी रामविचार पांडेय व  सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की अध्यक्षा राधिका मिश्र तथा संचालन सेनानी  भोला ठाकुर के पौत्र देवकुमार ठाकुर ने किया। समिति के सचिव कृष्ण कुमार  ठाकुर ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।



इस मौके पर तरुण पांडेय,  अंजय पांडेय, विशाल प्रताप सिंह, सहजानंद ठाकुर, सुनील पांडेय, अक्षयवर  दूबे, रजनीश सिंह, संतोष पांडेय, हरेराम प्रजापति, विकास सिंह, प्रभु राम,  फतेह चंद बेचैन, अखिलेश दूबे आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed