फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bhojpuri singer Golu Raja's health improves, may be discharged soon

भोजपुरी गायक गोलू राजा की सेहत में सुधार, जल्द हो सकती है छुट्टी, हर्ष फायरिंग में लगी थी गोली 

Fri, 30 Oct 2020 04:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 30 Oct 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri singer Golu Raja's health improves, may be discharged soon
बीएचयू ट्रामा सेंटर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के बलिया के गड़वार में 26 अक्तूबर की रात भाजपा नेता के बेटे के जन्मदिन समारोह में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल भोजपुरी गायक गोलू राजा की सेहत में सुधार हो रहा है। ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती गोलू को जल्द ही डिस्चार्ज भी किया जा सकता है।

विज्ञापन


गोलू राजा को गोली हाथ और पेट में लगी थी। इसके बाद पहले उसे बक्सर में भर्ती कराया गया था बाद में डाक्टरों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार को गोलू को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका हाथ फ्रैक्चर होने की वजह से प्लास्टर हो गया।
विज्ञापन


ट्रामा सेंटर इंचार्ज प्रोफेसर संजीव गुप्ता ने बताया कि गोलू की हालत में सुधार हो रहा है। बताया कि पेट में गोली अभी है, जिसे बाद में निकाला जा सकता है। अभी परेशानी की कोई बात नही है। बताया कि दो-तीन दिन में गोलू की छुट्टी भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed