{"_id":"29a2a7d72266beb10f355d2ed8c64084","slug":"bharat-singh-are-misleading-the-public-neeraj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरत सिंह जनता को कर रहे हैं गुमराह : नीरज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरत सिंह जनता को कर रहे हैं गुमराह : नीरज
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 18 May 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
सपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने लोकसभा भाजपा सांसद भरत सिंह पर जमकर हमला बोला है। सोमवार को चंद्रशेखर नगर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भरत सिंह ने ऐसे गांव ओझवलिया को गोद लिया है, जहां काफी विकास कार्य करवाए जा चुके हैं।
यह गांव जनेश्वर मिश्र ग्राम के रूप में भी चयनित है। जबकि प्रधानमंत्री ने ऐसे गांव को गोद लेने के लिए कहा था जो निहायत पिछड़ा हो। नीरज शेखर ने कहा कि फोरलेन और फ्लाईओवर को स्वीकृत कराने के संबंध में भी सांसद भरत सिंह गलतबयानी कर रहे हैं।
मैं इस मामले को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने उठाऊंगा।राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को फोर लेन और चंद्रशेखर नगर से सतीश चंद्र कालेज तक फ्लाईओवर स्वीकृत कराने की बात सांसद भरत सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसमें कितनी सच्चाई है, इसके लिए इस बात को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने उठाऊंगा, ताकि सच जनता समझ सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद जनता को गुमराह न करें।
नीरज शेखर ने कहा कि भाजपा सांसद भरत सिंह लोगों को झूठे सपने दिखाने में लगे हुए हैं। उनके द्वारा गोद लिया गया गांव ओझवलिया पहले से ही जनेश्वर मिश्र ग्राम के रूप में चयनित है। जहां 50 फीसदी से अधिक विकास कार्य कराए जा चुके हैं। जल्द ही ओवरहेड पानी टैंक का शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए राज्य के कुछ काबीना मंत्रियों से समय भी ले लिया
गया है।