फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Beyond the claims of development, caste equations will become the basis of victory

विकास के दावे परे, जातिगत समीकरण ही बनेंगे जीत का आधार

Thu, 03 Feb 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Beyond the claims of development, caste equations will become the basis of victory
भले ही सभी राजनीतिक दल विकास के दावे के साथ चुनाव मैदान में उतरने का दावा कर रहे हों, लेकिन विकास के ये दावे जमीनी स्तर पर हवा होते जा रहे हैं। जातिगत समीकरण ही प्रत्याशियों की लड़ाई और जीत का आधार बने हुए हैं। भाजपा, सपा और कांग्रेस की ओर से तो कुछ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर परिदृश्य साफ कर दिया गया है, लेकिन बसपा ने किसी सीट पर अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं। इससे इन सीटों पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

विकास पर कितनी भी बातें कर ली जाएं, लेकिन इन दलों के ही राजनीतिक पंडितों का कहना है कि बिना जातिगत समीकरण के जीत बहुत दूर की कौड़ी हैं। विधानसभा चुनाव-2022 सभी राजनीतिक दल जीत के लिए इसी आधार पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं और प्रत्याशी भी इसी आधार पर वोटरों को अपने पक्ष में लामबंद कर रहे हैं। अब तक सोशल मीडिया पर सिमटा चुनाव प्रचार भी इसी की गवाही दे रहा है। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चार, सपा ने तीन और कांग्रेस ने पांच विधानसभा सीटों से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अन्य सीटों के लिए दावेदारों के बीच में रस्साकशी जोरों पर है।
विज्ञापन

भाजपा: तीन सीटों को लेकर फंसा पेच
बलिया। भाजपा ने जनपद की सात विधानसभा में चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। फेफना से उपेंद्र तिवारी, रसड़ा से बब्बन रघुवंशी, बेल्थरारोड से विधायक धनंजय कन्नौजिया का टिकट काटकर छठ्ठू राम, सिकंदरपुर से विधायक संजय यादव को प्रत्याशी बनाया है। बांसडीह सीट से गठबंधन को लेकर घोषणा रुकी हुई है। हालांकि टिकट तय बताया जा रहा है। ज्यादा घमासान बैरिया और बलिया नगर विधानसभा को लेकर हैं। बैरिया में टिकट को लेकर जहां प्रमुख दावेदार आश्वस्त नजर आ रहे हैं, वहीं पार्टी के अंदर ही कुछ लोगों की ओर से विरोध भी किया जा रहा है। यही हालत नगर विधानसभा को लेकर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा: गठबंधन की स्थिति स्पष्ट नहीं
बलिया। सपा विधानसभा चुनाव में सुभासपा के साथ गठबंधन कर मैदान में है। पार्टी ने सिकदंरपुर मो. जियाउद्दीन रिजवी, बांसडीह रामगोविंद चौधरी और फेफना विधानसभा से संग्राम यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। गठबंधन में रसड़ा और बेल्थरारोड विधानसभी सीट सुभाषपा के खाते में जाने की चर्चाएं हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई घोषणा नहीं हुआ है। बैरिया और बलिया विधानसभी सीट को लेकर भी खींचतान जारी है। संभवत: भाजपा के अपने पत्ते खोलने का इंतजार किया जा रहा है।
बसपा : किसी सीट पर नहीं खोले अपने पत्ते
बलिया। विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट को लेकर सबसे ज्यादा शांति बसपा में दिखाई दे रही है। पार्टी ने अभी किसी भी सीट से अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि पदाधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
कांग्रेस : महिलाओं को टिकट देने में सबसे आगे
बलिया। विधानसभा चुनाव में टिकटों की घोषणा में कांग्रेस सबसे आगे चल रही है। उसने पांच सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। यहीं नहीं पार्टी की घोषणा के अनुरूप महिला प्रत्याशियों को वरीयता दी जा रही है। बैरिया से युवा सोनम बिंद, रसड़ा से युवा डॉ. ओमलता, बेल्थरारोड से गीता गोयल के साथ सिकदंरपुर से बृजेश सिंह गाट, बांसडीह से पुनीत पाठक को प्रत्याशी बनाया गया है। पांच सीटों में तीन प्रत्याशी महिला हैं।

आप : आधे से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतारे
बलिया। आम आदमी पार्टी भी प्रत्याशियों की घोषणा में आगे चल रही है। अभी तक चार विधानसभा सीटों से प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सिकंदरपुर डॉ. प्रदीप कुमार, बलिया अजय राय मुन्ना, बांसडीह सुशांत राज भारत, बैरिया से रजनीश अंचल प्रत्याशी बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed