{"_id":"577157534f1c1b857d79b398","slug":"bewajah-mile-plateform-par-to-hogi-karwayi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवजह मिले गए प्लेटफार्म पर तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवजह मिले गए प्लेटफार्म पर तो कार्रवाई
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेश्ान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल स्टेशन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की प्रयास जारी है। इसके क्रम में रेलवे स्टेशन पर बेवजह घूमने और सोने वालों की अब खैर नहीं। आरपीएफ एवं जीआरपी ने मुहिम चलाकर रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात लोगों की जांच की। इस दौरान ऐसे लोग मिले जिनको स्टेशन से कहीं आना जाना नहीं था।
रविवार की रात चलाए गए अभियान की लोगों ने सराहना की। लेकिन सोमवार को दुबारा स्टेशन पर खाद्य एवं पेय पदार्थ बेचने वाले अवैध वेंडर धड़ल्ले से अपना सामान बेचते नजर आ रहे है। रेलवे स्टेशन पर अभी कुछ दिन पहले छह अवैध वेंडरों को पकड़कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
वहीं कुछ लोगों का कहना है की रेलवे स्टेशन पर वेंडरों का एक ड्रेस एवं नेमप्लेट होना जरूरी है। जिससे यात्रियों को अधिकृत वेंडरों से समान खरीदना आसान हो जाएगा। इस बाबत आरपीएफ के इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि प्रतिदिन गहन चेकिंग किया जा रहा है।
विज्ञापन
चेकिंग का मुख्य उद्देश्य स्टेशन को साफ सुथरा रखना है, ताकि यात्रा करने वाले यात्रियों की कोई असुविधा न हो। अनावश्यक लोगों की भीड़ से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। वही जीआरपी के इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर किसी भी तरह का हादसे को रोकने के लिए पुलिस फोर्स तैनात है। उन्होंने लोगों से प्लेटफार्म बदलने के लिए उपरगामी सेतु का प्रयोग करने को कहा। कहा, यदि कोई भी व्यक्ति रेलवे ट्रैक को पार करते नजर आया तो उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।