फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Better cleanliness around mosques

मस्जिदों के आसपास बेहतर साफ सफाई हो

Sat, 08 May 2021 09:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Better cleanliness around mosques
बलिया। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने ईद के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की वर्चुअल बैठक की। इसमें सभी शामिल सदस्यों ने त्योहार में कोई असुविधा न हो, इनको लेकर अपने विचार व्यक्त किए। खासकर सभी ने कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखने पर बल दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम-सीओ अपने क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक कर लें। ईओ के जरिए यह सुनिश्चित कराएं कि मस्जिदों के आसपास बेहतर साफ सफाई हो जाए। क्षेत्र से अगर कोई शिकायत जाए तो उसका गंभीरता से निस्तारण कराएं। पेयजल की व्यवस्था व बिजली के ढीले ढाले तार ठीक हो जाएं। उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि घरों में ही नमाज अदा करें। मस्जिद में भीड़ नहीं लगाएं। एसडीएम-सीओ व सभी एसओ यह सुनिश्चित कराएंगे। यह भी कहा कि अगर कहीं सूअरबाड़ा हो तो वहां देख लिया जाए कि अच्छे से जाली आदि लगी हो। आसपास किसी प्रकार की कोई गंदगी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

एसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि पिछले वर्ष भी लॉकडाउन के बीच ईद का त्यौहार मना था, उसी हिसाब से व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। कहीं भी भीड़ न हो, इसके लिए सभी एसओ अपने क्षेत्र के मौलाना व धर्मगुरुओं से बात कर लें, उनसे अपील करें। अगर कहीं भीड़ इकट्ठा हुई तो पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी। बैठक में सीए बलजीत सिंह ने कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखने की बात करते हुए यह भरोसा दिलाया कि महामारी से जंग में जरूरत पड़ने पर बलिया का सिख समाज हमेशा तत्पर रहेगा। बैठक में साहित्यकार शिवकुमार कौशिकेय, इफ्तेखार खां, भानु प्रकाश सिंह बबलू, अनुज सरावगी आदि ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed