फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Benefits of oxygen plant in Seechsi Agour of Ballia

Ballia News: बलिया के सीचसी अगउर में आक्सीजन प्लांट का लाभ

Thu, 22 Dec 2022 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Benefits of oxygen plant in Seechsi Agour of Ballia
बलिया। शोपीस बने सीएचसी अगउर के ऑक्सीजन प्लांट का लाभ अब मरीजों को मिलने लगेगा। शासन ने ऑक्सीजन प्लांट के संचालन के लिए एकल पाइप लाइन, जेनरेटर और स्टेब्लाइजर आदि की खरीद के लिए धनराशि की स्वीकृति दे दी है। अस्पताल में 10 लाख की लागत से पाइप लाइन का काम होगा। 12 लाख की लागत से जनरेटर और तीन लाख की लागत से स्टेब्लाइजर आदि की खरीद होगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए बांसडीह विधानसभा के अगउर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कार्यदायी संस्था को 51.68 लाख की धनराशि दी थी। जून में धनराशि मिलने के बाद इस पर कार्य शुरू किया। लगभग एक माह पहले आक्सीजन प्लांट को सीएचसी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएचसी में अभी पाइप लाइन न होने से सीधे बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इसके साथ बिजली न रहने या वोल्टेज कम रहने पर भी इस प्लांट को चलाने की समस्या थी। इसे देखते हुए शासन को पाइप लाइन, जनरेटर और स्टेब्लाइजर आदि के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने इसे स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में 10 लाख की लागत से पाइप लाइन का काम होगा। 12 लाख की लागत से जनरेटर और तीन लाख की लागत से स्टेब्लाइजर आदि की खरीद होगी। पाइपलाइन का काम होने के बाद सीधे बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। आक्सीजन प्लांट लोगों के लिए संजीवनी साबित होगी। सीएमओ डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। धनराशि मिलने के बाद कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed