फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Beneficiaries of Prime Minister's house will get the key

प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को मिलेगी चाबी

Sun, 03 Oct 2021 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Beneficiaries of Prime Minister's house will get the key
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अक्तूबर को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को आनलाइन चाबी वितरित करेंगे। साथ ही वो लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। जनपद के कुल 10 निकायों में एक हजार आवासों की चाबी वितरित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगरीय विकास अभिकरण डूडा की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों के खाते में आवास निर्माण के लिए किस्त भेजने के बाद अब निर्मित हो चुके आवासों की चाबी लाभार्थियों को दी जाएगी। इसके लिए निकायवार लाभार्थियों की सूची पहले ही नगर विकास विभाग को भेज दी गई थी। नगरीय विकास अभिकरण डूडा की ओर से भेजी गई सूची के अनुसार नगरपालिका बलिया में 154, नगरपलिका रसड़ा में 117, नगर पंचयात बांसडीह में 153, सहतवार में 99, बेल्थरारोड में 41, रेवती में 77, बैरिया में 75, मनियर में 98, सिकदंरपुर में 77 और चितबड़ागांव में 109 लोगों को आवास की चाबी दी जाएगी। नगर विकास विभाग से डूडा को लाभार्थियों को बैठने और प्रसारण के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी पीओ डूजा अमरदेव सिंह चौहान ने बताया कि इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed