फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Belthara Road team reached the finals after defeating Bahuta

Ballia News: बहुता को हराकर फाइनल में पहुंची बेल्थरारोड टीम

Wed, 31 Dec 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Belthara Road team reached the finals after defeating Bahuta
भीमपुरा। रामकरण इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को स्व.रामसागर सिंह स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन सेमीफाइनल मैच बेल्थरारोड और बहुता के बीच खेला गया। इसमें बेल्थरारोड ने बहुता को 12 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व ब्लाॅक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने फीता काटकर किया। टॉस जीतकर बहुता की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। बेल्थरारोड की टीम ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 134 रन बनाए। जवाब में बहुता की टीम दस ओवरों में पांच विकेट खोकर 122 रन पर सिमट गई। बेल्थरारोड की टीम ने बारह रन से जीत दर्ज कर फाइनल मुकाबले के लिए जगह पक्की कर ली। मैच में अंपायर की भूमिका टनमन यादव व दिनेश चौहान ने निभाई, जबकि उद्घोषक बृजेश यादव वीरू स्कोरर शमीम रहे। इस दौरान असलम वारसी, सोनू सिंह, शैलेष सिंह, विपिन सिंह, रामचंद्र चौहान, मिथिलेश यादव, विकास सिंह आदि मौजूद रहे। आयोजक करुणेश सिंह ने बताया कि दो जनवरी को बेल्थरारोड और घोसी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed