{"_id":"6560dd61f7aa5b7a480d75e6","slug":"believers-will-go-to-take-kartik-bath-through-dusty-path-ballia-news-c-190-1-svns1007-7673-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: धूल धूसरित रास्ते से कार्तिक स्नान करने जाएंगे आस्थावान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: धूल धूसरित रास्ते से कार्तिक स्नान करने जाएंगे आस्थावान
विज्ञापन
जनपद में कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियां जोरों पर हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन लाखों लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगते हैं। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां भी तेज है। शहर में प्रवेश से पहले ही वाहनों पर नो एंट्री लग जाती है। ऐसे में लोगों को पैदल ही घाटों का सफर करना पड़ता है। लेकिन इस बार गंगा घाट पर जाने वाले कच्चे मार्गों पर लोहे की प्लेट नहीं पड़ने से और खस्ताहाल मार्गों पर लोगों को आस्था की डुबकी लगाने से पहले धूल से भी स्थान करना होगा।
मार्गों के निर्माण के लिए प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके साथ ही प्रशासनिक तैयारियों अभी काफी कमियां हैं।
नपा प्रशासन का दावा है कि स्नान मार्ग को सुगम बनाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि धरातल पर नजारा इससे इतर है। शिवरामपुर गंगा घाट जाने वाले रास्ते पर उड़ती धूल मानों महावीर घाट से स्नानार्थियों की प्रतीक्षा कर रही हो। इतना ही नहीं कटहलन नाला के पार करते ही मार्ग में खड़े कूड़े के पहाड़ और उसमें लगी आग से निकलने वाला जहरीला धुआं राहगीरों के दम घुटने के लिए काफी है। इससे निजात दिलाने के लिए मौके पर न तो फायर फाइटिंग की व्यवस्था की गई है और न कोई प्रभावी पहल हुई हैं। जबकि जिम्मेदार इससे बेपरवाह बने हैं।
000
कूड़े के ढेर से निकल रही थी आग
दिन में 2.30 बजे महावीर घाट से होकर गंगा मार्ग जाने वाले रास्ते में पड़े कूड़ों के 10 से ज्यादा स्थानों पर लगे ढेर में आग लगी दिखी और उसमें से निकलने वाला जहरीला धुआं राहगीरों को परेशान करता दिखा। लोगों कूड़ा से निकलने वाले धुआं के कारण गुजरने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
000
रास्ते भर धूल का गुबार दिखा
दिन में 2.45 बजे शिवरामपुर घाट पर जाने वाले मार्ग में कंसपुर दियारा क्षेत्र में कच्चे मार्ग पर आवागमन के दौरान राहगीरों को धुल के गुबार का सामना करना पड़ा। इस मार्ग पर न तो नपा के जिम्मेदारों द्वारा जल छिड़काव किया जा रहा है और न ही लोहे की प्लेट डाली गई है।
000
जुटे रहे दुकानदार
दिन में 3.15 बजे कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन से शुरू होने वाले ददरी मेला में दुकानदार आवंटित भूमि में दुकान लगाते दिखे। ददरी मेला में पहले से पहुंचे दुकानदार अपनी दुकानों को अंतिम रूप देते नजर आए। ताकि मेला के पहले अच्छा कारोबार कर सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -