फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Be serious on women issues

गंभीरता से लें महिलाओं की शिकायतें

Wed, 17 Dec 2014 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 17 Dec 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
Be serious on women issues
महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से न लेने वाले अधिकारी दंडित किए जाएंगे। लापरवाह अफसरों की शिकायत शासन स्तर तक की जाएगी। ये बातें राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. सुमित्रा यादव ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में कहीं। वह बुधवार को महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलाें की सुनवाई कर रही थीं।
विज्ञापन



सुनवाई के दौरान कई अधिकारियों ने मामले को हल्के में लेते हुए स्वयं आने के बजाय प्रतिनिधियाें को भेज रखा था। इस पर यादव ने नाराजगी व्यक्त की। ऐसे अधिकारियाें की शिकायत ऊपर करने की बात कही। सुनवाई के दौरान सिकरिया कला निवासी इसरत जहां ने दहेज उत्पीड़न की समस्या बताई।
विज्ञापन


मुलायम नगर निवासी रीना सिंह ने एक स्कूल में मनमानी का विरोध करने पर निकाले जाने की शिकायत की। हल्दी थाना के परसिया निवासी गीता ओझा ने गांव के कुछ लोगों पर मारने पीटने और परेशान करने की शिकायत की और सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं ने पुलिस द्वारा किसी प्रकार का सहयोग न मिलने की शिकायत की। कहा कि इसी के चलते           मजबूर होकर महिला आयोग की शरण में आना पड़ा।


महिलाओं की समस्या सुनते नाराजगी यादव ने नाराजगी जाहिर की। एक सप्ताह के अंदर त्वरित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। सीओ सिटी डीपी सिंह को निर्देश दिया कि अपने स्तर से मामलों के निस्तारण का प्रयास करें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed