{"_id":"67d19458b537ff959004071c","slug":"be-careful-chemical-colours-may-spoil-your-complexion-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली 2025 : सावधान, कहीं केमिकलयुक्त रंग न बिगाड़ दे आपकी रंगत, कैसे बचें ये खबर आपके लिए जरूरी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली 2025 : सावधान, कहीं केमिकलयुक्त रंग न बिगाड़ दे आपकी रंगत, कैसे बचें ये खबर आपके लिए जरूरी है
Wed, 12 Mar 2025 07:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 12 Mar 2025 07:34 PM IST
सार
होली पर्व पर रंगों को लेकर उत्साह चरम पर रहता है लेकिन सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि केमिकलयुक्त रंग कहीं आपकी रंगत न बिगाड़ दे इसलिए सावधान रहिए। चिकित्सक ऐसे समय में सतर्कता अपनान की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
होली को लेकर लोगों में एक अलग उत्साह होता है। होली का त्योहार हो और रंग न खेला जाए, ऐसा नहीं हो सकता। इस बीच बाजार में केमिकल युक्त रंगों की भी भरमार है। ऐसे में चिकित्सकों की मानें तो थोड़ी सतर्कता आपको रंगों से होने वाली बीमारियों से बचा सकती है।
जिला अस्पताल में तैनात डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि रंगों में मिला केमिकल एलर्जी का कारक होता है। इसलिए हर्बल रंग बेहतर हैं। यदि कोई रंग लगा भी दे तो जबरन साबुन या सर्फ से नहीं रगड़ना चाहिए। इससे त्वचा छिल सकती है।
इन्फेक्शन का खतरा रहता है। इसलिए रंग को साबुन या शैंपू से धीरे-धीरे हटाएं। इसके अलावा रंग खेलने से पहले त्वचा पर नारियल तेल लगाना चाहिए, इससे रंग आसानी से हट जाता है।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
-केमिकल युक्त रंगों से परहेज करें।
-होली खेलने से पहले शरीर पर नारियल के तेल से मालिश करें।
-जल्द से जल्द रंग हटाने का प्रयास करें, देर तक शरीर पर रंग न लगा रहने दें।
केमिकल युक्त रंग से एलर्जी के लक्षण
-रंग लगने के बाद खुजली जैसे लक्षण आना।
-रंग खेलने के बाद शरीर पर जगह जगह लाल चकते पड़ना।
-रंग लगने के बाद शरीर पर जगह-जगह दाने उभर आना।