{"_id":"5edfb90e8ebc3e42b5429948","slug":"bariya-mla-ballia-news-vns5292549173","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने एसडीएम को तीन अलग-अलग पत्रक सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने एसडीएम को तीन अलग-अलग पत्रक सौंपा
विज्ञापन
बलिया। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को समर्थकों के साथ तहसील में पहुंचकर उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल को तीन मामलों को लेकर तीन पत्रक सौंपा। उन्होंने इब्राहिमाबाद गांव में सुदिष्ट बाबा मेला की 200 एकड़ जमीन पर फर्जी तरीके से अपना नाम चढ़वाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। बैरिया-रानीगंज-सुरेमनपुर मार्ग के भागड़ नाला पर नव निर्मित पुल के दोनों छोर पर अतिक्रमण हटवाने और बाबा लक्ष्मण दास इंटर कॉलेज बैरिया तथा अमर शहीद कौशल कुमार इंटर कॉलेज नारायणगढ़ में प्रबंधकीय विवाद मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने का आग्रह एसडीएम से किया।
एसडीएम को सौंपे गए पहले पत्रक में उन्होंने कुछ लोगों पर इब्राहिमाबाद उपरवार में फर्जी तरीके से लगभग दो सौ एकड़ जमीन अपने नाम कराने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि 1996 में पुन: जमीन ग्राम सभा के नाम अंकित हुई थी।
उच्च न्यायालय ने भी भ्रष्टाचार के आरोप में चकबंदी की कार्रवाई निरस्त की तो किन परिस्थितियों में फिर से लोगों का नाम भूमि पर चढ़ गई। कहा कि फर्जी तरीके से नाम चढ़वाने वालों से ही सांसद के भांजे विनय सिंह ने 25 एकड़ जमीन खरीदी है। दूसरे पत्रक में बैरिया-रानीगंज-सुरेमनपुर मार्ग के भागड़ नाला पर नवनिर्मित पुल के दोनों छोर पर हुए अतिक्रमण को हटवाने और तीसरे पत्रक में बाबा लक्ष्मण दास इंटर कॉलेज बैरिया तथा अमर शहीद श्री कौशल कुमार इंटर कॉलेज नारायणगढ़ में फर्जी अभिलेखों के माध्यम से फर्जी समिति गठित कर प्रबंधक बनने के मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
इसके बाद विधायक ने तहसील परिसर में एक बाइक पर ही खड़े होकर संबोधित किया। उन्होंने ‘द्वाबा को बचाना है, बेईमानों को भगाना है’ का नारा लगवाया। कहा कि खपडि़या बाबा, महाराज बाबा व सुदिष्ट बाबा की भूमि पर भ्रष्टाचारियों के कोई जगह नहीं है। न्याय नहीं मिला तो रैली करेंगे जिसका नाम ‘द्वाबा बचाओ बेईमान भगाओ होगा’। 18 अगस्त के बाद शहीद स्मारक से इब्राहिमाबाद पशुमेला भूमि तक पैदल मार्च निकालेंगे। विधानसभा में भी मामले को उठाएंगे। इस मौके पर हरिकंचन सिंह, राधेश्याम तिवारी, अरुण मिश्र, अशोक पांण्डेय, रामशंकर सिंह, हरी सिंह, मंगल सिंह, निखिल उपाध्याय, मणिभूषण सिंह, धीरेन्द्र सिंह डब्लू, नथुनी यादव, जिला पंचायत सदस्य अयोध्या प्रसाद हिन्द आदि मौजूद रहे।