फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Barauni- Gondia Express flagged off

Ballia News: बरौनी- गोंदिया एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Sat, 17 Jan 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Barauni- Gondia Express flagged off
फेफना। सांसद सनातन पांडेय, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर एवं फेफना विधायक संग्राम सिंह ने बरौनी -गोंदिया एक्सप्रेस को शुक्रवार 04:35 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बलिया में दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की सौगात मिली है।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अशोक वर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय तथा जनप्रतिनिधि समेत भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी। यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 15231/15232 गोंदिया-बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 15083/15084 छपरा-फर्रुखाबाद- छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस का फेफना रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव हुआ। फेफना जंक्शन स्टेशन पर आयोजित समारोह में राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने सर्वप्रथम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित रेल प्रशासन के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

इसके पूर्व सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि फेफना स्टेशन आसपास के ग्रामीण एवं उप नगरीय क्षेत्रों की बड़ी आबादी को रेल सुविधा प्रदान करता है। उन्होंने रेल प्रशासन को फेफना जंक्शन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दिए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक संग्राम यादव ने यात्रियों की चहल पहल बहाल करने के लिए रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया । अपर मंडल रेल प्रबंधक अशोक वर्मा ने सभी के प्रयास से यात्रियों को सुविधा दो एक्सप्रेस ट्रेनों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस गाड़ी 04:33 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 04:35 बजे गोंदिया के लिए प्रस्थान करेगी। गाड़ी सं- 15232 गोंदिया- बरौनी एक्सप्रेस गाड़ी फेफना स्टेशन पर 11:41 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 11:43 बजे बरौनी के लिए प्रस्थान करेगी। गाड़ी सं. 15083 छपरा-फर्रुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस फेफना स्टेशन पर शाम 07:49 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 07:51 बजे फर्रुखाबाद के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed