फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bank of india staff beaten customer

आरोप : खाताधारक की बैंक कर्मचारियों ने की पिटाई

Fri, 21 May 2021 06:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
bank of india staff beaten customer
नवानगर। सिकंदरपुर कस्बा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक व कर्मचारियों द्वारा एक खाताधारक की जमकर धुनाई कर दी गई। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम संदवापुर निवासी वीरेंद्र प्रजापति अपना फिक्स डिपॉजिट का कागज लेने के लिए कई दिनों से बैंक का चक्कर लगा रहा था। शाखा प्रबंधक द्वारा 21 मई को फिक्स डिपॉजिट का कागज देने के लिए बुलाया गया था। शुक्रवार की दोपहर जब वीरेंद्र बैंक शाखा पहुंचा तो शाखा प्रबंधक द्वारा टालमटोल किया जाने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान शाखा प्रबंधक और ग्राहक के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी। बैंक में मौजूद खाताधारकों ने किसी तरह मामले को शांत कराकर खाता धारक वीरेंद्र को गेट से बाहर करवा दिया। लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ और शाखा प्रबंधक और उनके कुछ कर्मचारी द्वारा खाताधारक वीरेंद्र को बैंक में खींच कर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अमरजीत यादव ने खाताधारक को पुलिस चौकी भेजवा दिया। चौकी इंचार्ज की एकतरफा कार्रवाई से वहां मौजूद खाताधारक और जनता में काफी आक्रोश रहा। लोगों का कहना था कि चौकी प्रभारी द्वारा पहले इस मामले की जांच कर और सीसी कैमरे को देखने के बाद ही कोई कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
प्रिंटर खराब होने के कारण फिक्स डिपॉजिट का कागज देने के लिए खाताधारक को 31 मई को बुलाया गया। जिस पर खाताधारक विरेंद्र प्रजापति द्वारा अशब्दों का प्रयोग किया गया। खाता धारक द्वारा गाली-गलौज दिया जाने लगा। किसी भी बैंक कर्मचारी के द्वारा मारा पीटा नहीं गया है।
- संजय राय, शाखा प्रबंधक, बैंक आफ इंडिया।
-------
शाखा प्रबंधक द्वारा मौखिक शिकायत पर खाताधारक वीरेंद्र प्रजापति को चौकी पर बैठाया गया है। अभी तक शाखा प्रबंधक द्वारा कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।
अमरजीत यादव, चौकी प्रभारी, सिकंदरपुर।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed