{"_id":"5ef385ea8ebc3e42bf77fa49","slug":"ballooning-towards-china-softening-of-people-visible-towards-goods-ballia-news-vns532038436","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के प्रति गुब्बार चरम पर,सामानों के प्रति दिख रहीं लोगों में नरमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन के प्रति गुब्बार चरम पर,सामानों के प्रति दिख रहीं लोगों में नरमी
विज्ञापन
बलिया। भले ही लद्दाख के गलवान घाटी में टीम के साथ हुई झड़प में 20 भारतीय शहीद जवान शहीद हो गए और लोगों में चीन तथा उसके उत्पादों के प्रति गुब्बार चरम पर है। लेकिन बाजार में चीनी उत्पादों की मांग कम होती नहीं दिख रही। लोग विकल्प के अभाव में और विवशतावश चीनी उत्पादों की खरीदारी को अब भी तवज्जों देते दिख रहें हैं। यह और बात है कि कल तक जो दुकानदार चीनी उत्पादों को बढ़ा चढ़ाकर ग्राहकों के सामने पेश करते थे, आज उसे वह छुपछुपा कर बेच रहे हैं। हालांकि आपूर्ति बाधित होने की वजह से और नए माल की आपूर्ति नहीं होने की वजह से इसका सीधा असर दुकानदारों पर पड़ा है, जिससे वह लोगों को उनके मनमाफिक उत्पाद उपलब्ध नहीं करा रहें। बावजूद इसके प्लास्टिक के सामन, खिलौनें और चीन निर्मित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की बाजार में डिमांड बनी हुई है। यह और बात है कि कुछ संगठनों द्वारा लगातार चीनी उत्पादों के विरोध में प्रदर्शन करने के साथ-साथ चीनी सामानों के बहिष्कार के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इसका सीधा असर बाजार पर कहीं दिखाई नहीं दे रहा। कारण सस्ते और कम दामों में चाइनीज उत्पाद ग्राहकों को अपनी ओर लुभा रहें है। दुकानदारों का मानें तो चीनी उत्पादों पर रोक के लिए सरकार को कड़े और कठोर का कानून बनाने होंगे ताकि देश में चीनी उत्पादों का प्रवेश रूक सकें।
बाजार में चाइनीज उत्पादों की आवक काफी कम हो गई है। बावजूद इसके लोग चाइनीज उत्पादों की डिमांड कर रहे हैं इसे पूरी तरह बंद करना दुकानदारों के बस में नहीं हैं। यदि बाजार में चाइनीज उत्पाद आएंगे तो स्वभाविक है कि लोग उसकी मांग करेंगे ही।
आशीष गुप्ता ,प्लास्टिक कारोबारी
चाइनीज उत्पाद कम कीमत में लोक लुभावने होते हैं, भले ही उनकी उम्र कम होती है और वह भारतीय उत्पादों की अपेक्षा लंबे समय तक टिकाऊ नहीं होते हैं लेकिन मध्यम वर्गीय ग्राहकों के लिए वह काफी कारगर हैं यही कारण है कि बाजार में चीन से तनातनी के बीच चाइनीस सामानों की बिक्री पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
जब तक ग्राहक सामान की डिमांड करेगा दुकानदार की मजबूरी होगी कि वह उन्हें उनके मुताबिक उत्पाद उपलब्ध कराएं ,ऐसे में चाइनीज उत्पादों की बिक्री से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके लिए सरकार को पहल करनी चाहियें।
मुन्ना कुमार, खिलौना कारोबारी
चाइनीज उत्पादों पर नकेल कसने के लिए सरकार को सख्त और कठोर नियम बनाने चाहिए ताकि बाहर से ही चाइनीज उत्पादों की आपूर्ति ना हो सकें। जब बाजार में सामान उपलब्ध रहेगा तो उसकी बिक्री स्वभाविक हैं।
अमित कुमार, खिलौना कारोबारी