{"_id":"60a684ee8ebc3e334f2871ea","slug":"ballioa-crime-ballia-news-vns590466960","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामजन्म हत्याकांड : पांच आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामजन्म हत्याकांड : पांच आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेजुरी। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसवरिया के पुरवा बहेलिया में चुनावी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बाद जहां गांव में तनाव बना हुआ है। वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि शेष चल रहे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
खेजुरी थानाध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी गण धीरेंद्र यादव, अजीत यादव, राघवेंद्र यादव, मानवेंद्र यादव और मुन्ना यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है।
बता दें कि बीते सोमवार को रामजन्म यादव (75) अपने खेत में मिट्टी डालने गया था, उसी समय वर्तमान प्रधान श्रीकांत यादव अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा विरोध किया था। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी और मामला इतना तूल पकड़ लिया कि रामजन्म एवं उनके घर के सदस्य प्रदीप और सुशांत के ऊपर विपक्षियों ने लाठी डंडे से हमला बोल दिया था। इस घटना में रामजन्म यादव को गंभीर चोटें आई थी और उसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके अलावा प्रदीप व सुशांत गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज गोरखपुर एम्स अस्पताल में चल रहा है।