फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Two GICs will be built in five months, 3.87 crores will be received

बलियाः पांच माह में बन जाएंगे दो जीआईसी, 3.87 करोड़ मिले

Mon, 02 Aug 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Two GICs will be built in five months, 3.87 crores will be received
बलिया। प्रदेश सरकार द्वारा जिले में निर्माणाधीन बैरिया (नौरंगा) और बेल्थरारोड राजकीय इंटर कॉलेज के लिए पूरी क़िस्त जारी कर दी है। सरकार ने कुल 387.05 लाख की स्वीकृति दे दी है। दोनों जीआईसी का निर्माण दिसंबर 2021 तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में शिक्षा में सुधार लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अलग-अलग समय पर राजकीय इंटर कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी। इसमें बैरिया विधानसभा क्षेत्र के नौरंगा में वर्ष 2019-20 में राजकीय इंटर कॉलेज निर्माण की स्वीकृति देते हुए 278.22 लाख रुपये की मंजूरी भी दी। सरकार ने इसके निर्माण के लिए उप्र आवास एवं विकास परिषद को जिम्मेदारी देते हुए बतौर पहली किस्त 25 लाख रुपये जारी किए लेकिन इसके बाद धन जारी नहीं होने के कारण निर्माण कार्य अधर में लटका था।
विज्ञापन

अब सरकार ने इस कॉलेज के निर्माण के लिए बतौर अंतिम किस्त के रुप में 251.52 लाख की स्वीकृति दी है। इसके अलावा, बेल्थरारोड में सरकार ने वर्ष 2018-19 में राजकीय इंटर कॉलेज निर्माण के लिए कुल 277.24 लाख की स्वीकृति दी। बतौर पहली किस्त भी वर्ष 18-19 में कुल 61.35 लाख रुपये जारी किया गया। सरकार ने इसके निर्माण की जिम्मेदारी उप्र राजकीय निर्माण निगम को दी। कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य शुरु कराया गया। लेकिन वर्ष 2019-20 में किस्त नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य रुक गया। इसके बाद वर्ष 2020-21 में सरकार ने दूसरी किस्त के तौर पर 23.92 लाख रुपये जारी किया। हालांकि यह रकम भी नाकाफी रहा और कुछ काम होने के बाद फिर रुक गया। इसी बीच सरकार ने तीसरी किस्त 55.44 लाख का जारी कर दिया जिससे निर्माण कार्य चलता रहा। अब सरकार ने इस कॉलेज के निर्माण के लिए चौथी व अंतिम किस्त के रुप में जारी कर दिया है। अब इन कॉलेजों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। यह योजना मुख्यमंत्री घोषणा से आच्छादित है और दिसंबर महीने तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिया के नौरगां व बेल्थरारोड में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज निर्माण को सरकार ने अंतिम किस्त जारी कर दिया है। कार्यदायी संस्था को दिसंबर महीने में कार्य पूरा करने का निर्देश है। - डॉ ब्रजेश मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed