फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बलिया : SDM बेल्थरारोड ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सीएम योगी ने किया निलंबित

Fri, 21 Aug 2020 10:02 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 21 Aug 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Ballia SDM suspended by CM Yogi after taking cognizance
लाठी चलाते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मास्क लगाने के निर्देशों का पालन कराने के दौरान लोगों की पिटाई के आरोप में एसडीएम बेल्थरारोड अशोक चौधरी को निलंबित कर दिया है। चौधरी को राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया है। इनकी जगह संत कुमार यादव को एसडीएम बनाया गया है।

Ballia SDM suspended by CM Yogi after taking cognizance
लाठी चलाते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला।

दरअसल, बेल्थरारोड (बलिया) के एसडीएम अशोक चौधरी गुरुवार को दोपहर दो बजे कुछ पुलिस वालों को लेकर कचहरी निकले और सामाजिक दूरी न बनाने वालों पर डंडे बरसाने लगे। एसडीएम मास्क लगाए लोगों और गमछा या रूमाल बांधने वालों को भी दौड़ा रहे थे। यह देख पुलिसकर्मियों ने लाठियों से लोगों को पीटना शुरू कर दिया।

Ballia SDM suspended by CM Yogi after taking cognizance
लाठी चलाते एसडीएम व पुलिस वाले - फोटो : अमर उजाला

इस बीच, कुछ लोगों से कहासुनी और वाद-विवाद की नौबत आ गई। देखते-देखते एसडीएम ने लोगों की पिटाई शुरू करवा दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एसडीएम खुद भी मास्क लगाए लोगों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ballia SDM suspended by CM Yogi after taking cognizance
लाठी चलाते एसडीएम व पुलिस वाले - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने दुकानदार रजत चौरसिया और उसके भाई आशू को दुकान से खींच लिया और फिर एसडीएम ने पीटा। इस दौरान रजत की हथेली भी फट गई।
विज्ञापन
Ballia SDM suspended by CM Yogi after taking cognizance
लाठी चलाते पुलिस वाले - फोटो : अमर उजाला
वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और बलिया के डीएम से रिपोर्ट तलब कर चौधरी को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। माना गया कि एसडीएम ने मास्क न लगाने पर लोगों से नियमानुसार जुर्माना वसूलने की कार्रवाई करने की जगह मारपीट कर सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की। मास्क लगाए लोगों की पिटाई को पूरी तरह गलत माना गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed