फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia road accident: Student returning from coaching hit by truck, painful death, family members create rucku

बलिया सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आई कोचिंग से लौट रही छात्रा, दर्दनाक मौत, परिजनों ने काटा बवाल

Thu, 21 Sep 2023 01:29 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 21 Sep 2023 01:29 PM IST
सार

नगरा थाना क्षेत्र के रेकुँवा निवासी परमानन्द यादव की दो बेटियां शिल्पी और पिंकी सुबह नगरा कोचिंग में पढ़ने आई थीं। दोनों बहन कोचिंग से अपने घर एक ही साइकिल से जा रही थीं। साइकिल 16 वर्षीय पिंकी चला रही थी और बड़ी बहन शिल्पी पीछे बैठी थी। अभी गड़वार मोड़ स्थित शहीद गेट के पास पिंकी सामने से आ रहे ट्रक को देख नहीं पाई।

विज्ञापन
Ballia road accident: Student returning from coaching hit by truck, painful death, family members create rucku
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

बलिया के नगरा में कोचिंग से वापस साइकिल से घर जा रही दसवीं की छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत  हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।छात्रा के परिजनों की घटनास्थल पर पुलिस से नोंकझोंक भी हुई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- लोलार्क कुंड स्नान आज: यहां सूर्य भगवान की होती है पूजा लेकिन फल देते हैं महादेव, ये है मान्यता
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के रेकुंवा निवासी परमानन्द यादव की दो बेटियां शिल्पी और पिंकी सुबह नगरा कोचिंग में पढ़ने आई थीं। दोनों बहन कोचिंग से अपने घर एक ही साइकिल से जा रही थीं। साइकिल 16 वर्षीय पिंकी चला रही थी और बड़ी बहन शिल्पी पीछे बैठी थी। अभी गड़वार मोड़ स्थित शहीद गेट के पास पिंकी सामने से आ रहे ट्रक को देख नहीं पाई। साइकिल असन्तुलित होते ही सामने से आ रहे ट्रक के पिछले चक्के के नीचे दब गई। इससे मौके पर ही मौत हो गयी। शिल्पी साइकिल असन्तुलित होते ही कूद गई जिससे बाल बाल बच गयी। दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और छात्रा के परिजनों को दी। परिजनों से पहुंचने से पहले पुलिस ने शव को बलिया भेज दिया। दुर्घटना स्थल पर पहुंचते ही परिजनों की पुलिस से नोंकझोंक शुरू हो गई। परिजन पुलिस पर आरोप  लगा रहे थे कि पुलिस जानबूझकर छात्रा के शव को देखने नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed