फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Plants planted everywhere, pledge to protect the environment

बलियाः जगह-जगह रोपे गए पौधे, पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Wed, 07 Jul 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Plants planted everywhere, pledge to protect the environment
बलिया। पौधरोपण पखवारा के तहत बुुधवार को जिले के विभिन्न संस्थानों व संगठनों की ओर से पौधरोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

शहर से सटे नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीराबस्ती में पौधरोपण पक्ष का समापन बुधवार को किया गया। इस मौके पर परिसर में विभिन्न तरह के पौधे लगाए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि शुद्ध वायु मनुष्य के दीर्घ जीवन का आधार है जो वृक्षों के माध्यम से ही प्राप्त होता है। इसके लिए विद्यालय परिसर में 201 पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हल्दी: विकास खंड बेलहरी के ग्राम पंचायत हल्दी में बुधवार को वृहद पौधरोपण अभियान के तहत तीन हजार पौधे लगाए गए।
मुख्य अतिथि जिला वन अधिकारी श्रद्धा यादव व विशिष्ट अतिथि ज्ञान पीठिका स्कूल की प्रिसिंपल संस्कृति सिंह रहीं। ग्राम प्रधान लालमुनी देवी ने दोनों अतिथियों को भृगु ऋषि की तस्वीर भेंट की। इस मौके पर बीडीओ डीपी यादव, संजय सिंह, डॉ गणेश पाठक, मणिराम मिश्र, रामकुमार तिवारी, राजकुमार मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन

जिला वन अधिकारी ने कहा कि आप अपने बच्चों को शिक्षित करें ताकि वो भी अधिकारी बन सकें। खास कर बेटियों को पढ़ाने से दो घरों में शिक्षा का विकास होता है। बेटियों की जल्दी शादी के चक्कर में न पड़ें। कोरोना काल में ऑक्सीजन के अभाव में काफी लोग मर गए। इसलिए गांवों में पौधे लगाना बहुत ही जरूरी है। खास कर मानव जीवन में पौधों का विशेष महत्व है। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत हरिशंकरी वाटिका (पीपल, पाकड़, बरगद) को लगाया गया। डीएफओ ने इसके महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि पीपल, पाकड़, बरगद को आज भी हमारे गांव में हरीशंकरी कहा जाता है। मान्यता है कि यह पेड़, स्वयं ब्रम्हा-विष्णु-महेश हैं। गांव में आज भी इनकी पूजा-अर्चना की जाती है। ज्ञान पीठिका स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि पौधे वातावरण के साथ-साथ मानव जीवन के लिए फायदेमंद होंगे। इस मौके पर डॉ. रघुनाथ उपाध्याय शलभ, हृदयानंद सिंह, राजेंद्र सिंह, सनबीम स्कूल के डाइरेक्टर अरुण कुमार सिंह गामा, प्रधान प्रतिनिधि धनंजय कुंवर, कुंवर नंदजी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयप्रकाश नगर : ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कार्यक्रम के तहत सिंचाई विभाग के एसडीओ अमृत लाल रजक के नेतृत्व में चांददीयर चौराहे से इब्राहिमाबाद नौबरार अठगांवा पंचायत के सामने तक बकुल्हा संसार टोला बांध पर कुल पांच किमी की दूरी में बीते मंगलवार की शाम तक कुल 3100 पौधे लगाए गए। इसमें अमरूद, जामुन, सागौन, सिरसी आदि के पौधे लगाए गए। एसडीओ सिंचाई विभाग द्वारा तटबंध के आसपास के ग्रामीणों से कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने व प्रदूषण से मुक्त होने के लिए पेड़-पौधों का होना अति आवश्यक है। इस मौके पर जेई आरडी यादव, जेई निमिष गुप्ता, ओम प्रकाश प्रसाद, नंदजी सिंह, राकेश सिंह रॉकी आदि रहे। उधर, ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद नौबरार (अठगांवा) के ग्राम प्रधान रामनरेश चौधरी की अगुवाई में सार्वजनिक स्थानों पर कुल 2100 पौधारोपण किया गया। उनके द्वारा पंचायत के लोगों से पांच पांच पौधा लगाने की अपील करते हुए एक सौ एक लोगों को कुल 505 पौधे देकर उनसे भी पौधारोपण करवाया गया। पंचायत के सचिव अवधेश पांडेय ने पृथ्वी पर पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए यह जिम्मेदारी हमें उठानी चाहिए। इस मौके पर राजीव सिंह, मंटू सिंह, सोनू पांडेय, रवि सिंह आदि रहे।

रसड़ा। क्षेत्र के पकवाइनार स्थित बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज के प्रांगण में एनसीसी के छात्रों ने 530 पौधे लगा कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। 39 यूपीबीएन एनसीसी के कैडेटों ने हर वर्ष एक एक पौधा लगा कर स्वयं उस पौधे की देखरेख का भी संकल्प लिया। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भी एक एक पौधा लगाया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सिंह, आनंद विक्रम सिंह, शंभूनाथ सिंह, दुर्गेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed