फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: PHC Beruarbari got a rally for vaccination, police had to be called to control the crowd

बलियाः पीएचसी बेरुआरबारी पर टीकाकरण के लिए लगा रेला, भीड़ तो नियंत्रित करने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

Mon, 26 Jul 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Ballia: PHC Beruarbari got a rally for vaccination, police had to be called to control the crowd
बेरुआरबारी। कोविड-19 से लड़ने के लिए लोगों के अंदर टीकाकरण कराने के लिए जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जितने लोग केंद्रों पर टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं, उसके सापेक्ष वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। नतीजा यह है कि कई लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। सोमवार को पीएचसी बेरुआरबारी पर टीकाकरण के लिए लोगों का रेला उमड़ पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। 1120 लोगों को टीका लगा, फिर भी कई को वापस होना पड़ा।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह नौ बजे से प्रारंभ हुआ और एक बजे तक समाप्त हो गया। अधिकांश लोग बैरंग वापस लौट गए। पीएचसी पर 920 कोविशील्ड, 200 कोवैक्सीन उपलब्ध रही। कुल लगभग 1120 टीके लोगों को लगाए गए। टीके के अभाव में पहुंच रहे सभी लोगों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। अगर भरपूर टीका मिले तो बहुत जल्द लोगों का टीकाकरण हो सकता है। भीड़ के कारण टीकाकरण में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का दूर-दूर तक अता पता नहीं देखा गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धि रंजन ने बताया कि मुख्यालय से टीका कम मिलने की वजह से सारी परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed